न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की पेट्रोलिंग टीम पर हमला, तीन दहशतगर्द ढेर; एक एएसआई शहीद

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर स्थित पंथा चौक (Pantha Chowk, Srinagar) में 29-30 अगस्त की देर रात आतंकियों ने स्थानीय पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के गश्ती दल पर हमला कर दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 30 Aug 2020 8:58:48

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की पेट्रोलिंग टीम पर हमला, तीन दहशतगर्द ढेर; एक एएसआई शहीद

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर स्थित पंथा चौक (Pantha Chowk, Srinagar) में 29-30 अगस्त की देर रात आतंकियों ने स्थानीय पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के गश्ती दल पर हमला कर दिया। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकी को मार गिराया, जबकि क्रॉस फायरिंग में जम्मू कश्मीर पुलिस का एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर भी शहीद हो गया है।

मुठभेड़ श्रीनगर जिले के पंथ चौक इलाके में हुई एक पुलिस अधिकारी ने इस संबंध में बताया कि मारे गए आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं अधिकारी के मुताबिक मुठभेड़ खत्म हो गई है सभी तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। आतंकियों की पहचान नहीं हो सकी है इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

जानकारी के मुताबिक, भारतीय सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ आतंकी श्रीनगर के पंथा चौक के पास किसी आंतकी घटना को अंजाम देने के ​फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर भारतीय सुरक्षाबलों ने सीआरपीएफ की टीम और स्थानीय पुलिस की मदद से इलाके का घेराव किया इस दौरान आतंकियों से हथियार डालकर आत्मसमर्पण करने को कहा गया लेकिन आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

पुलवामा के जदूरा इलाके में सुरक्षाबलों ने शनिवार तड़के तीन आतंकियों को मार गिराया था। इसमें सेना का एक जवान भी शहीद हो गया। मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया था। आतंकियों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। इससे पहले शुक्रवार दोपहर सुरक्षाबलों ने शोपियां के किलूरा इलाके में चार आतंकियों को मार गिराया था, जबकि एक को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि शोपियां में गिरफ्तार किए गए आतंकी से मिले इनपुट के आधार पर ही शुक्रवार देर रात जदूरा में आतंकियों की तलाश शुरू की गई थी। सुरक्षाबलों के पहुंचते ही आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी मारे गए।

हर दिन आ रही मुठभेड़ की खबरें

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में सैन्य बल आतंकियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं प्रदेश के किसी न किसी इलाके से हर दिन मुठभेड़ की खबरें आ रही हैं। 17 और 18 अगस्त को बारामूला के करीरी इलाके में मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान 3 आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने ढेर किया था। इनमें लश्कर के दो कमांडर सज्जाद उर्फ हैदर और उस्मान शामिल थे। हैदर बांदीपोरा हत्याओं का मुख्य साजिशकर्ता था। वह युवाओं को आतंकी संगठन में भर्ती करता था। विदेशी आतंकी उस्मान ने भाजपा नेता वसीम बारी, उसके पिता और भाई की हत्या की थी। 19 अगस्त को दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच दो मुठभेड़ हुई थीं। इस दौरान एक आतंकवादी मारा गया था। इसी दिन हंदवाड़ा के गनीपोरा में दो आतंकी मारे गए थे। 28 अगस्त को शोपियां के किलूरा इलाके में सुरक्षाबलों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया। एक को गिरफ्तार किया गया। ये अल बद्र आतंकी संगठन से जुड़े थे। सेना ने बताया कि आतंकियों के पास से दो एके-47 और तीन पिस्टल बरामद की गई हैं। यहां पिछले 2 हफ्तों में अब तक 10 दहशतगर्द मारे गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री