न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चित्तौड़गढ़ : बैंक का ऑफिस ब्वाॅय ही निकला व्यापारी के साथ हुई 25 लाख की लूट का हिस्सा

29 दिसंबर को हुई 25 लाख की लूट मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इसमें बैंक के ऑफिस ब्वाॅय समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 08 Jan 2021 12:22:08

चित्तौड़गढ़ : बैंक का ऑफिस ब्वाॅय ही निकला व्यापारी के साथ हुई 25 लाख की लूट का हिस्सा

चित्तौड़गढ़ में 29 दिसंबर को हुई 25 लाख की लूट मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इसमें बैंक के ऑफिस ब्वाॅय समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 18.5 लाख रुपए भी बरामद कर लिए गए हैं। गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों पर पहले से लूट और हत्या के मामले दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले भी व्यापारी को लूटने की कोशिश की थी, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए थे।

गौरतलब है कि 29 दिसंबर को दिन में करीब 3.30 बजे चित्तौड़गढ़ के चंद्रलोक टॉकीज के पीछे स्थित एक्सिस बैंक से अनाज मंडी व्यापारी बसंतीलाल 25 लाख नकद लेकर घर के लिए निकले थे। जिन्हें घर से कुछ ही दूरी पर कैलाश नगर में तीन व्यक्तियों ने रोककर लूट लिया था। बदमाश मोटरसाइकिल सवार थे।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक स्पेशल टीम बनाई गई। जांच के दौरान पुलिस की टीम को बैंक के ऑफिस ब्वाॅय की हरकतें संदिग्ध लगी। साथ ही कुछ आदतन अपराधियों की भी धरपकड़ की गई। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। जिसमें ऑफिस ब्वाॅय हेमेंद्र सिंह (40), सूरज श्रीचंदानी (24), संजय उर्फ सन्नी (19), राजकुमार(50), मंगल (30) और सुनील (25) को गिरफ्तार किया गया। वहीं, साहिल बैरागी, प्रभु सिंह और नरेंद्र फरार हैं।

news,latest news,news in hindi,crime news,rajasthan,chittorgarh,bank robbery

वारदात का तरीका

जांच में सामने आया कि व्यापारी बसंतीलाल द्वारा आए दिन बैंक से पैसे निकाले जाते थे। साहिल बैरागी जो पहले लूट के मामले में आरोपी है। उसने बसंतीलाल के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने दोस्त संजय के जरिए बैंक के ऑफिस ब्वाॅय हेमेंद्र से संपर्क किया। संजय ने अपने दोस्त सूरज श्रीचंदानी के जरिए ऑफिस ब्वाॅय हेमेंद्र को व्यापारी द्वारा बैंक से पैसे निकालने की जानकारी देने के लिए कहा गया।

इस दौरान 28 दिसंबर को बसंतीलाल बैंक से 30 लाख रुपए निकालकर घर के लिए निकले। जिसकी जानकारी हेमेंद्र ने साहिल को दी, लेकिन आरोपी लूट को अंजाम देने में कामयाब नहीं हो सके। इसके अगले दिन बसंतीलाल फिर 25 लाख रुपए बैंक से निकालकर घर के लिए रवाना हुए। इस दौरान हेमेंद्र की सूचना पर आरोपी साहिल, प्रभु और नरेंद्र बैंक के पास पहुंचे। व्यापारी का पीछा कर लूट को अंजाम दिया।

तीन पर पहले से लूट और हत्या के मामले दर्ज

सभी 9 आरोपियों में से साहिल बैरवा पर पहले से लड़ाई झगड़े और लूट के 3 मामले दर्ज हैं। वहीं राजकुमार पर 12 और प्रभु सिंह पर 6 केस दर्ज हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
दिल्ली: 1 नवंबर की रैली टालने की मांग, राहुल गांधी को व्यापारियों ने क्यों लिखी चिट्ठी?
दिल्ली: 1 नवंबर की रैली टालने की मांग, राहुल गांधी को व्यापारियों ने क्यों लिखी चिट्ठी?
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता