न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कश्मीरी युवक को जीप से बांधने वाले मेजर गोगोई हिरासत में, होटल में लड़की संग बिताने वाले थे रात

जम्मू-कश्मीर में सेना के एक मेजर को एक होटल में झगड़े के बाद पुलिस ने बुधवार को कुछ समय के लिए हिरासत में ले लिया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 24 May 2018 10:00:33

कश्मीरी युवक को जीप से बांधने वाले मेजर गोगोई हिरासत में, होटल में लड़की संग बिताने वाले थे रात

जम्मू-कश्मीर में सेना के एक मेजर को एक होटल में झगड़े के बाद पुलिस ने बुधवार को कुछ समय के लिए हिरासत में ले लिया। मेजर 18 वर्षीय एक युवती के साथ होटल में घुसना चाहता था। होटल स्टाफ ने युवती के साथ घुसने की अनुमति नहीं दी। इस पर वहां झगड़ा हो गया। यह घटना मेजर नितिन लीतुल गोगोई से जुड़ी है। बता दें कि मेजर गोगोई ही वो अधिकारी हैं जिन्होंने जम्मू कश्मीर में युवक को जीप के आगे बांधकर उसका जुलूस निकाला था। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि होटल ग्रैंड ममता होटल से कॉल आने के बाद आर्मी ऑफिसर, नाबालिग और एक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।

‘सोर्स मीटिंग ’ के लिए होटल आए थे

- होटल में बुधवार को हुई घटना के संबंध में जम्मू कश्मीर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
- पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गोगोई ने पुलिस से कहा कि वह एक ‘सोर्स मीटिंग ’ के लिए होटल आए थे।
- अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार की सुबह हुई जब मेजर गोगोई अपने सैन्यकर्मी चालक और युवती के साथ डलगेट स्थित होटल पहुंचे।
- पुलिस अधिकारी ने बताया कि लीतुल गोगोई के नाम पर होटल में दो अतिथियों के एक रात के प्रवास के लिए ऑनलाइन बुकिंग हुई थी। दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने वाली पुलिस के अनुसार मेजर से होटल स्टाफ ने कहा कि वह युवती के साथ कमरे में प्रवेश नहीं कर सकते। इस पर स्टाफ और गोगोई के चालक के बीच विवाद हो गया।
- होटल के अन्य कर्मचारियों ने तत्काल मेजर तथा उनके चालक को पकड़ लिया तथा पुलिस बुला ली। पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर रेंज) स्वयम प्रकाश पाणि ने पुलिस अधीक्षक (उत्तर) को घटना की जांच का आदेश दिया।
- अधिकारी ने बताया कि पाणि ने निर्देश दिया है कि रिपोर्ट जल्द से जल्द सौंपी जाए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच के तहत सीसीटीवी फुटेज और मेजर द्वारा भरा गया कमरा आरक्षित करने का फॉर्म मांगा है।
- अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर आधारित कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ए के भट को स्थिति से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि हालांकि पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है।
- टिप्पणी मांगे जाने पर दिल्ली में सेना के सूत्रों ने बताया कि पुलिस जांच पूरी हो जाने तथा स्थितियां स्पष्ट हो जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- अधिकारी ने बताया कि मेजर गोगोई की सैन्य यूनिट की एक टीम सेना पुलिस के साथ पहुंची। स्थानीय पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद गोगोई को उसे सौंप दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मेजर ने दावा किया कि यह एक ‘ सोर्स मीटिंग ’ थी।

इस पूरे मामले पर फारूक डार ने कहा 'हमारे आसपास यह सब क्या हो रहा है। इस शर्मनाक हादसे से मेजर का असली चेहरा सामने आ गया।' प्रवक्ता ने बताया कि कश्मीर के पुलिस महानिदेशक एसपी पाणी ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। यह जांच पुलिस अधीक्षक (उत्तरी जोन) करेंगे।

सेना अधिकारी के चालक को जानती थी

वहीं , ‘रोती युवती’’ ने पुलिस से कहा कि वह सेना अधिकारी के चालक को जानती थी और उसके साथ श्रीनगर आई थी। इससे पहले पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा था कि होटल ग्रांड ममता से झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और सेना के मेजर सहित सभी लोगों को थाने ले आई। प्रवक्ता ने कहा , ‘बाद में यह पता चला कि युवती सेना के एक अधिकारी से मिलने आई थी। बयान दर्ज करने के बाद अधिकारी को उनकी यूनिट को सौंप दिया गया। मामले की जांच के लिए महिला का बयान भी दर्ज किया जा रहा है।’

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत