न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

PNB Scam : बड़ी गिरफ्तारी, 14 दिन की पुलिस हिरासत में नीरव मोदी की कंपनी के CFO विपुल अंबानी

14 दिन की पुलिस हिरासत के दौरान आरोपियों से घोटाले से जुड़े तमात राज जानने की कोशिश करेगी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 22 Feb 2018 9:43:56

PNB Scam : बड़ी गिरफ्तारी, 14 दिन की पुलिस हिरासत में नीरव मोदी की कंपनी के CFO विपुल अंबानी

11,400 करोड़ रुपये के कथित पीएनबी धोखाधड़ी मामले में मुंबई की एक विशेष अदालत ने नीरव मोदी की फायर स्टार डायमंड कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) विपुल अंबानी और अन्य चार आरोपियों को सीबीआई की विशेष अदालत ने 5 मार्च तक पुलिस कस्टडी में रखने का आदेश दिया है। नीरव मोदी और उसके रिश्तेदार व गीतांजलि जेम्स के मालिक मेहुल चौकसी की संलिप्तता वाले मामले में सीबीआइ द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकियों के आधार पर इन सभी छह लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। 14 दिन की पुलिस हिरासत के दौरान आरोपियों से घोटाले से जुड़े तमात राज जानने की कोशिश करेगी।

गौरतलब है कि सीबीआई ने इससे पहले पंजाब नेशनल बैंक के तीन और अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। इनमें फोरेक्स विभाग में तत्कालीन चीफ मैनेजर बेचू तिवारी, स्केल-2 मैनेजर यशवंत जोशी, एक्सपोर्ट सेक्शन में स्केल वन ऑफिसर हैंडलिंग प्रफुल्ल सावंत शामिल हैं।

बता दें कि सीबीआइ की एफआइआर में लिखा गया है कि 2011-17 के बीच 6,498 करोड़ रुपये मूल्य के150 फर्जी एलओयू (जो कि एक तरह की बैंक गारंटी है) और 4,886 करोड़ रुपये मूल्य के143 फर्जी एलओयू साइन किए गए। इस मामले में अंबानी, कविता मानकीकर (कार्यकारी सहायक और तीन कंपनियां - डायमंड आर यूएस, स्टेलर डायमंड, सोलर एक्सपोर्ट्स), अर्जुन पाटील (सीनियर एक्जीक्यूटिव, फायरस्टार ग्रुप), और पीएनबी की ब्रैडी हाउस शाखा के तत्कालीन प्रमुख राजेश जिंदल को 31 जनवरी को सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर में आरोपी के रूप में सूचीबद्ध किया गया था।

फाइव स्टार डायमंड कंपनी के अध्यक्ष (वित्त) विपुल अंबानी की गिरफ्तारी को अधिकारियों ने बड़ी सफलता माना है। मामले के दो मुख्य आरोपी नीरव मोदी तथा मेहुल चोकसी देश छोड़ कर जा चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन