न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

PNB Scam : देश से भागा नीरव मोदी ब्रिटेन में शरण लेने के फिराक में

भारत में करोड़ों रूपये का घोटाला कर देश से अरबपति ज्वैलर्स नीरव मोदी ब्रिटेन पहुंच गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Jun 2018 12:03:39

PNB Scam : देश से भागा नीरव मोदी ब्रिटेन में शरण लेने के फिराक में

भारत में करोड़ों रूपये का घोटाला कर देश से अरबपति ज्वैलर्स नीरव मोदी ब्रिटेन पहुंच गया है, जहां पर वह अब राजनीतिक शरण की मांग कर रहा है। यह दावा भारतीय और ब्रिटिश अधिकारियों के हवाले से एक अखबार ने किया है। जिन्होंने उसके ब्रिटेन में होने की पुष्टि की है। फरवरी में पीएनबी घोटाला सामने आने के बाद से ही नीरव मोदी फरार है। इस मामले में ब्रिटेन के गृह विभाग ने बताया कि वे किसी भी व्यक्तिगत मामलों की जानकारी नहीं देता है। फाइनेंशियल टाइम्स (एफटी) की रिपोर्ट पर समाचार एजेंसी रायर्टस ने बताया कि नीरव मोदी से संपर्क नहीं किया जा सका है।

देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक पीएनबी ने 2018 की शुरुआत में कहा था कि हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उसके अंकल मेहुल चोकसी ने बैंक को 2.2 बिलियन की धोखाधड़ी की है। भारतीय जांच एजेंसियां उसकी तलाश कर रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार मोदी लंदन में है और वह राजनीतिक उत्पीड़न का हवाला देते हुए यहां राजनीतिक शरण लेने की फिराक में है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि सरकार भारत द्वारा प्रत्यर्पण के लिए दबाव डालने से पहले कानून प्रवर्तन एजेंसियों से संपर्क कर रही है।

केंद्र सरकार पहले से ही शराब और एयरलाइन टाइकून विजय माल्या के प्रत्यर्पण के लिए ब्रिटेन पर दबाव डाल रही है। किंशफिशर एयरलाइन के मालिक और फॉर्मूला वन फोर्स इंडिया का सह-मालिक पिछले साल मार्च में देश छोड़कर ब्रिटेन चला गया था। नीरव मोदी के भारत छोड़ने के बाद भारत सरकार ने उसका पासपोर्ट रद्द कर दिया था और केंद्रीय जांच एजेंसियों ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। मोदी ने 2010 में ग्लोब डायमंड ज्वैलरी हाउस की नींव रखी और इसका नाम अपने नाम पर ही रखा था।

पुलिस ने मई में 25 लोगों के खिलाफ चार्ज फाइल किए थे। जिसमें नीरव मोदी, मेहुल चोकसी, पूर्व पीएनबी प्रमुख ऊषा अनंतसुब्रमण्यन, दो बैंक निदेशक और नीरव मोदी की कंपनी के तीन लोग भी शामिल थे। वहीं मोदी और चोकसी ने किसी भी तरह के गलत काम को करने से मना किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल