न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PNB Scam : कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी की पत्नी को IT ने भेजा नोटिस, नीरव की कंपनी से खऱीदी थी 6.5 करोड़ की ज्वैलरी

सीबीआई और ईडी लगातार जहां छापेमारी और बैंक अधिकारियों से पूछताछ कर रही है वही मंगलवार को कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी की पत्नी और गजल गायक अनीता सिंघवी को भी नोटिस जारी किया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Feb 2018 5:59:48

PNB Scam : कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी की पत्नी को IT ने भेजा नोटिस, नीरव की कंपनी से खऱीदी थी 6.5 करोड़ की ज्वैलरी

पंजाब नेशनल बैंक के 11400 करोड़ का घोटाला सामने आने के बाद अभी तक कई लोगों पर सीबीआई, ईडी समेत अन्य एजेंसिया गाज गिरा चुकी हैं। सीबीआई और ईडी लगातार जहां छापेमारी और बैंक अधिकारियों से पूछताछ कर रही है वही मंगलवार को कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी की पत्नी और गजल गायक अनीता सिंघवी को भी नोटिस जारी किया है। यह नोटिस इनकम टैक्स एक्ट धारा 131 के तहत जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि उनके द्वारा नीरव मोदी की कंपनियों से डील करने का आरोप है। नोटिस में कहा गया कि 5 करोड़ रुपए की पेमेंट कैश से की गई थी।

ऐसा माना जा रहा है कि अभिषेक मनु सिंघवी की पत्नी अनीता ने नीरव मोदी की कंपनी से 6.5 करोड़ की ज्वैलरी खऱीदी थी। जिसमें 5 करोड़ कैश दिया गया था और 1.5 करोड़ रुपए चेक से दिए गए थे। नोटिस में इनकम टैक्स विभाग ने कैश देने के सोर्स के बारे में जानकारी देने को कहा है।

pnb fraud case,nirav modi,pnb bank,punjab national bank,news,congress,abhishek singhvi

आपको बता दें कि रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने सिंघवी की पत्नी पर गलत तरीके से ज्वेलरी खरीदने का दावा किया था। रक्षा मंत्री ने आरोप लगाया था कि ट्रांजेक्शन की तारीख के अनुसार 20 मई, 2014, 21 अगस्त, 2014 और 17 जनवरी, 2015 के दौरान के अनुसार अनीता सिंघवी के पैन नंबर से डेढ़ करोड़ रुपए की ज्वैलरी खरीदी गई है। सभी भुगतान चेक के द्वारा किए गए हैं। हालांकि सिंघवी ने इन ट्रांजेक्शन के बारे में जानकारी होने से साफ मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि मुझे उनकी (पत्नी) ज्वैलरी खरीदारी के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

बता दें, पीएनबी घोटाले में सीबीआई-ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है। इस बीच नीरव मोदी ने पंजाब नेशनल बैंक को लोन का पैसा चुकाने से साफ मना कर दिया। नीरव मोदी ने 15-16 फरवरी को पंजाब नेशनल बैंक प्रबंधन को एक पत्र लिखा है जिसमें उसने कहा कि बैंक ने उनके ऊपर बकाया रकम बढ़ाकर बताई है, बकाया रकम 5 हजार करोड़ से कम है जिसे बैंक ने 11 हजार करोड़ बताया है। उन्होंने पत्र में यह भी लिखा है कि इस मामले को सार्वजनिक कर पीएनबी ने बकाया वसूली को चुकाने की उसकी क्षमताओं के सारे रास्ते बंद कर दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत