न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PNB Scam : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा किए गए ट्वीट पर भाजपा का पलट वार

यह घोटाला संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(संप्रग) सरकार का एक और घोटाला है, जो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) सरकार की जागरूकता की वजह से सामने आया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Feb 2018 10:35:20

PNB Scam : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा किए गए ट्वीट पर भाजपा का पलट वार

पंजाब नेशनल बैंक में हुए 11,500 करोड़ रुपये के घोटाले पर केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि यह घोटाला संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार का एक और घोटाला है, जो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की जागरूकता की वजह से सामने आया है। उन्होंने कहा, "यह भाजपा सरकार की जागरूकता की वजह से प्रकाश में आ पाया। यह संप्रग सरकार के कार्यकाल में शुरू हुआ था। यह संप्रग का एक और घोटला है। हमारी जागरूकता और उपयुक्त कार्य-प्रणाली की वजह से यह मामला प्रकाश में आया।"

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राजग सरकार पूरी बैंकिंग प्रणाली को साफ करने के लिए असाधारण तरीका अपना रही है, जोकि संप्रग सरकार के कार्यकाल में बर्बाद कर दी गई थी।

जावड़ेकर ने कांग्रेस से गीतांजलि जेम्स और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बीच रिश्ता भी जानना चाहा। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी ने 13 सितंबर, 2013 को दिल्ली स्थित गीतांजलि जेम्स के एक कार्यशाला में शिरकत की थी और इसके एक दिन बाद यानी 14 सितंबर को ऋण के मामले में इलाहबाद बैंक के साथ बैठक हुई और एक और बैठक के बाद 17 सिंतबर को कंपनी को 1550 करोड़ रुपये का ऋण पास किया।"

जावड़ेकर ने कहा कि वर्ष 2013 में इलाहबाद बैंक के स्वतंत्र निदेशक दिनेश दुबे के इस मामले में आवाज उठाने के बावजूद, गीतांजलि जेम्स को ऋण दे दिया गया। जावड़ेकर के अनुसार, "दुबे ने तब भारतीय रिजर्व बैंक और वित्त सचिव से इसकी शिकायत की थी, इसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।"

उन्होंने इस मामले के लिए इस्तेमाल होने वाले 'घोटाल' शब्द को खारिज कर दिया और कहा कि यह बैंक धोखाधड़ी था, न कि सरकारी घोटाला। उन्होंने कहा, "इसका सरकार से कुछ लेना-देना नहीं है। इसकी तुलना 2जी, कॉमनवेल्थ व कोयला घोटाला से नहीं किया जा सकता। यह नेशनल हैराल्ड जैसे ही कांग्रेस पार्टी का एक और घोटाला है, जिसमें कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी जमानत पर रिहा है।"

बता दे, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना सादते हुए कहा था कि हीरा व्यापारी नीरव मोदी द्वारा देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक से 11,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी 'भारत को लूटने' का तरीका है जिसमें उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नजदीकी बढ़ाई, उन्हें गले लगाया और फिर शराब कारोबारी विजय माल्या की तरह देश से फरार हो गया। गांधी ने ट्वीट कर कहा, "भारत को लूटने की नीरव मोदी द्वारा दी गई गाइड; प्रधानमंत्री को गले लगाओ। उनके साथ दावोस में दिखो। इस प्रभाव का इस्तेमाल कर 12 हजार करोड़ लूटो और जब सरकार दूसरी तरफ मुंह कर ले तो माल्या की तरह देश से भाग जाओ।"

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत