न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नमो ऐप पर पीएम मोदी, 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करना हमारी सरकार का लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को 'नमो ऐप' के जरिए देश भर के किसानों को संबोधित किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 20 Jun 2018 1:52:56

नमो ऐप पर पीएम मोदी, 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करना हमारी सरकार का लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को 'नमो ऐप' के जरिए देश भर के किसानों को संबोधित किया। किसानों के बेहतरी के लिए चल रही सरकारी योजनाओं से रूबरू कराते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे किसानों की आय 2022 तक दोगुनी हो जाए। इसके लिए हम जहां भी आवश्यकता है वहां सहायता दे रहे हैं। हमें भारत के किसानों पर विश्वास है। किसान हमारे अन्नदाता है, वे हमें भोजन देते हैं, पशुओं को चारा देते हैं और सभी उद्योगों को कच्ची सामग्री उपलब्ध कराते हैं। देश की खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने का पूरा श्रेय हमारे किसान भाइयों और बहनों को जाता है।

पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि शुरू से ही देश के किसानों को उनके नसीब पर छोड़ दिया गया था। इस सोच को बदलने के लिए एक निरंतर प्रयास की जरुरत थी, वैज्ञानिक प्रयास की जरुरत थी और पिछले 4 साल में हमनें जमीन के रख- रखाव से लेकर के बाजार उपलब्ध कराने तक व्यापक योजनाओं के तहत भरसक प्रयास किया है।

पहले के मुकाबले अब किसनों को आसानी से खाद मिल रहा है

- पीएम मोदी ने कहा कि पहले खाद के लिए लंबी-लंबी कतारें लगती थी। लेकिन अब किसनों को आसानी से खाद मिल रहा है। आज देश के किसानों को 100 फीसदी नीम कोटिंग वाला यूरिया मिल रहा है।
- हमारा प्रयास है कि किसानों को खेती की पूरी प्रक्रिया में हर कदम पर मदद मिले, यानी बुआई से पहले, बुआई के बाद और फसल कटाई के बाद भी। देश के किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिले, इसके लिए सरकार ने तय किया है की अधिसूचित फसलों के लिए एमएसपी (मिनिमम सपोर्ट प्राइस) उनकी लागत का कम से कम डेढ़ गुना घोषित किया जाएगा।
- उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि आज हमारा किसान अपनी मेहनत में आधुनिक मशीनों और उपकरणों को भी जोड़ रहा है और इसका लाभ अपने आस-पास के गांवों में भी पहुंचा रहा है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत आज देश भर में 99 सिंचाई परियोजनाएं पूरी की जा रहीं हैं। हर खेत को पानी मिले, इस लक्ष्य के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। किसानों को फसल को लेकर किसी भी तरह का जोखिम न हो, इसके लिए फसल बीमा योजना है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल