न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चौकीदार की वजह से चोरों की नींद उड़ी हुई है : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आप लोग अपना साथ बनाए रखिए। हम चोरों को उनकी जगह पर पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि चौकीदार की वजह से चोरों की रात की नींद उड़ गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 29 Dec 2018 2:30:54

चौकीदार की वजह से चोरों की नींद उड़ी हुई है : पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी और गाजीपुर के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री के बनारस और गाजीपुर दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गाजीपुर पहुंच कर उन्होंने गाजीपुर मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखी। इससे पहले उन्होंने महाराजा सुहेलदेव पर एक डाक टिकट भी जारी किया। पीएम मोदी ने गाजीपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने पहले पूर्वांचल के लोगों का अभिवादन भोजपुरी से किया। पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मेरे आज के प्रवास के दौरान आज पूर्वांचल को देश का एक बड़ा मेडिकल हब बनाने, कृषि से जुड़े शोध का महत्वपूर्ण सेंटर बनाने और यूपी के लघु उद्योगों को मजबूत करने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान वह 180 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, साथ ही 98 करोड़ रुपये की 14 परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।

- पीएम मोदी ने कहा कि आप लोग अपना साथ बनाए रखिए। हम चोरों को उनकी जगह पर पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि चौकीदार की वजह से चोरों की रात की नींद उड़ गई है।

- पीएम मोदी ने कहा कि आप लोग अपना साथ बनाए रखिए। हम चोरों को उनकी जगह पर पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि चौकीदार की वजह से चोरों की रात की नींद उड़ गई है।

- पीएम मोदी ने कहा वोट बटोरने के लिए लुभावने उपायों का हश्र क्या होता है वो मध्य प्रदेश और राजस्थान में दिख रहा है। सरकार बदलते ही वहाँ खाद और यूरिया के लिए लाठियां चलने लगी।

- पीएम मोदी ने कहा आपका ये चौकीदार, बहुत ईमानदारी से दिन-रात एक कर रहा है। आप अपना विश्वास और आशीर्वाद इसी तरह बनाए रखिए। क्योंकि चौकीदार की वजह से कुछ चोरों की रातों की नींद उड़ी हुई है। मुझ पर आपका विश्वास और आशीर्वाद ही एक दिन इन चोरों को सही जगह तक लेकर जाएगा।

pm narendra modi,bjp,pm narendra modi varanasi,pm narendra modi ghazipur visit,varanasi,ghazipur

- पीएम मोदी ने कहा कि 6 लाख करोड़ रुपए का किसानों की कर्ज माफी का वादा किया था और दिया कितना सिर्फ 60 हज़ार करोड़। इतना ही नहीं जब CAG की रिपोर्ट आयी उसमे से 35 लाख रुपये उन लोगों को मिला जो न किसान थे, न कर्ज था और न कर्ज माफी के हकदार थे।

- पीएम मोदी ने कहा कि थोड़ी देर पहले जिस मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया गया है उससे इस क्षेत्र को आधुनिक चिकित्सा सुविधा तो मिलेगी ही, गाजीपुर में नए और मेधावी डॉक्टर भी तैयार होंगे। करीब 250 करोड़ की लागत से जब ये कॉलेज बनकर तैयार हो जाएगा तो, गाज़ीपुर का जिला अस्पताल 300 बेड का हो जाएगा।

- गाजीपुर में पीएम मोदी ने कहा कि आज गरीब से गरीब की भी सुनवाई होने का मार्ग खुला है। समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति को गरिमापूर्ण जीवन देने का ये अभियान अभी शुरुआती दौर में है। अभी एक ठोस आधार बनाने में सरकार सफल हुई है। इस नींव पर मजबूत इमारत तैयार करने का काम अभी बाकी है।

-पीएम मोदी ने कहा कि देश के ऐसे हर वीर-वीरांगनाओं को, जिन्हें पहले की सरकारों ने पूरा मान नहीं दिया, उनको नमन करने का काम हमारी सरकार कर रही है। केंद्र सरकार का दृढ़ निश्चय है कि जिन्होंने भी भारत की रक्षा, सामाजिक जीवन को ऊपर उठाने में योगदान दिया है, उनकी स्मृति को मिटने नहीं दिया जाएगा।

-पीएम मोदी ने कहा कि महाराज सुहेलदेव देश के उन वीरों में रहे हैं, जिन्होंने मां-भारती के सम्मान के लिए संघर्ष किया। महाराज सुहेलदेव जैसे नायक जिनसे हर वंचित, हर शोषित, प्रेरणा लेता है, उनका स्मरण भी तो सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को और शक्ति देता है।

- पीएम मोदी ने कहा कि जब सरकारें पारदर्शिता के साथ काम करती हैं, जब जनहित स्वहित से ऊपर रखा जाता है, संवेदनशीलता जब शासन का हिस्सा बनने लगती हैं,तब बड़े काम होते हैं। जब लक्ष्य व्यवस्था में स्थाई परिवर्तन होता है, तब बड़े काम होते हैं, तब दूर की सोच के साथ स्थाई और ईमानदार प्रयास किए जाते हैं।

- पीएम मोदी ने कहा कि आयुष्मान भारत से कैंसर जैसे सैकड़ों गंभीर बीमारियों की स्थिति में पांच लाख तक का मुफ्त इलाज सुनिश्चित हुआ है आयुष्मान भारत से कैंसर जैसे सैकड़ों गंभीर बीमारियों की स्थिति में पांच लाख तक का मुफ्त इलाज सुनिश्चित हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल