न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका रवाना होने से पहले PM मोदी ने कही ये बातें...

अपने एक सप्ताह के अमेरिका दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रवाना हो चुके है। पीएम मोदी 21 से 27 सितंबर तक अमेरिका (America) की यात्रा पर रहेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 21 Sep 2019 12:42:03

अमेरिका रवाना होने से पहले PM मोदी ने कही ये बातें...

अपने एक सप्ताह के अमेरिका दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रवाना हो चुके है। पीएम मोदी 21 से 27 सितंबर तक अमेरिका (America) की यात्रा पर रहेंगे। रविवार रात को पीएम मोदी को टेक्सास के ह्यूस्टन में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम को संबोधित करना है। ह्यूस्टन के NRG स्टेडियम में टेक्सास इंडिया फोरम की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जहां पर प्रधानमंत्री को भारतीय समुदाय के 50 हजार से अधिक लोगों को संबोधित करना है। इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल होंगे और पीएम मोदी के साथ मंच साझा करेंगे। अमेरिका के जिस स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को संबोधित करेंगे वहां हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था है। यहां कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं, एक बड़ा-सा स्टेज बनाया गया है, जहां से पीएम का संबोधन होगा। नरेंद्र मोदी के भाषण से पहले यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। बता दें कि ना सिर्फ डोनाल्ड ट्रंप बल्कि अमेरिका के कई सांसद यहां शामिल होंगे। अपने अमेरिका दौरे के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और अमेरिका के संबंध और मजबूत होने की बात कही। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात का बेसब्री से इंतजार है।

अमेरिका रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कही ये बातें

पीएम मोदी ने कहा, 'अमेरिका दौरे पर दुनियाभर के कई नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा। अपने ट्वीट्स में प्रधानमंत्री ने अमेरिका के साथ नए संबंधों का सृजन होने की बात कहने के साथ अपने दौरे की रूपरेखा भी साझा की।'

पीएम मोदी ने कहा, 'मेरे आगामी अमेरिका दौरे में कई उच्च स्तरीय कार्यक्रम होंगे जिनसे भारत और अमेरिका के संबंध और मजबूत होंगे। इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण बहुपक्षीय कार्यक्रम और भारतीय समुदाय व बिजनेस लीडर्स के साथ संवाद होगा।'

पीएम मोदी ने कहा, 'अमेरिका दौरे की शुरुआत ह्यूस्टन में होने वाले बड़े कार्यक्रम के साथ होगी। मैं ऊर्जा क्षेत्र के शीर्ष सीईओ के साथ वहां बसे भारतीयों और अमेरिका से शीर्ष नेताओं से वार्ता करूंगा। ह्यूस्टन जैसे ऊर्जावान शहर में होने वाला यह कार्यक्रम निश्चित तौर पर हमारे संबंधों में और ऊर्जा सा संचार करेगा। '

पीएम मोदी ने कहा, '22 सितंबर यानी रविवार को सुबह 10:15 बजे (स्थानीय समयानुसार) ह्यूस्टन में एक बड़ा सामुदायिक कार्यक्रम होगा। हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि डोनाल्ड ट्रंप अपनी उपस्थिति के साथ कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। यह कार्यक्रम भारत-अमेरिका संबंधों में एक नया मील का पत्थर साबित होगा।'

पीएम मोदी ने कहा, 'मैं डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात की प्रतीक्षा कर रहा हूं। साझा मूल्य, अभिसरण हित और पूरक ताकतें दुनिया की सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच एक प्राकृतिक साझेदारी के लिए मजबूत नींव प्रदान करती हैं।'

पीएम मोदी ने कहा, 'न्यूयॉर्क सिटी में कार्यक्रम का एक बड़ा हिस्सा संयुक्त राष्ट्र में होगा। इसकी स्थापना के समय से भारत यूएन की पहलों और विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेता रहा है, जो बहुपक्षवाद के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यूएनजीए में मेरा संबोधन 27 सितंबर को होगा।'

पीएम मोदी ने कहा, 'संयुक्त राष्ट्र के जिन प्रमुख कार्यक्रमों में मैं भाग लूंगा उनमें क्लाइमेट एक्शन समिट (जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन), वैश्विक स्वास्थ्य कवरेज पर एक कार्यक्रम और ब्लूमबर्ग ग्लोबल मीडिया फोरम का उद्धाटन कार्यक्रम शामिल है। ये मंच शांतिपूर्ण और समृद्ध दुनिया के निर्माण के भारत के प्रयासों को प्रदर्शित करने के अवसर देंगे।'

लोकसभा चुनाव 2019 में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद नरेंद्र मोदी का ये पहला अमेरिका दौरा है। 27 सितंबर को प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका