न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आज गुजरात दौरे पर जाएंगे PM मोदी, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर आज (गुरुवार को) गुजरात जाएंगे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 23 Aug 2018 8:00:40

आज गुजरात दौरे पर जाएंगे PM मोदी, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Narendra Modi गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर आज (गुरुवार को) गुजरात Gujarat जाएंगे जहां वह वलसाड जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और एक रैली को भी संबोधित करेंगे। एक आधिकारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि मोदी वलसाड़ शहर के निकट जुजवा गांव में एक जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों के सामूहिक ई-गृहप्रवेश कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे। यह केंद्र सरकार की सभी को आवास उपलब्ध कराने की योजना है। सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गुजरात में एक लाख से अधिक मकान तैयार हो गए हैं । इसी स्थान से वह जलापूर्ति परियोजना की शुरूआत करेंगे, जिसका मकसद धरमपुर और कपराड़ा तालुक में जनजातीय आबादी को जल मुहैया कराना है।

वलसाड़ के कार्यक्रम के बाद मोदी सौराष्ट्र के जूनागढ़ शहर में अनेक परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे जिसमें नवनिर्मित अस्पताल गुजरात मेडिकल एडं एजुकेशन रिसर्च सोसाइटी तथा गिर सोमनाथ जिले के वेरावल शहर में दो मत्स्य कॉलेज का उद्घाटन शामिल है।

जूनागढ़ में कई विकास योजनाओं का करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री जूनागढ़ में कई विकास योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसमें एक सरकारी अस्पताल, जूनागढ़ नगर निगम की 13 परियोजनाओं और खोखर्दा में एक दुग्ध संबर्द्धन संयंत्र का उद्घाटन शामिल है। वह यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

गांधीनगर राजभवन में श्रीसोमनाथ ट्रस्ट की बैठक में मोदी समेत सभी सात न्यासी हिस्सा लेंगे। इस ट्रस्ट के अन्य न्यासियों में केशुभाई पटेल, लालकृष्ण आडवाणी, हर्षवर्द्धन नेवतिया, जे डी परमार शामिल हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी इस बैठक में भाग ले सकते हैं वह भी मंदिर में ट्रस्टी हैं। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं।

इससे पहले मोदी का 20 जुलाई को राज्य का दौरा करने का कार्यक्रम था लेकिन राज्य के विभिन्न हिस्सों खासतौर पर दक्षिण गुजरात में भारी बारिश के कारण उनका दौरा रद्द हो गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल