न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिंगापुर : फिनटेक फेस्टिवल में बोले PM मोदी - तकनीक के क्षेत्र में बीते कुछ दशकों में भारत ने लगाई लंबी छलांग, बड़ी बातें

पीएम मोदी ने सिंगापुर में आयोजित फिनटेक फेस्टिवल में अपना पहला संबोधन दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Nov 2018 8:48:51

सिंगापुर : फिनटेक फेस्टिवल में बोले PM मोदी - तकनीक के क्षेत्र में बीते कुछ दशकों में भारत ने लगाई लंबी छलांग, बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) दो दिवसीय यात्रा के लिए सिंगापुर ( Singapore ) पहुंच गए हैं। सिंगापुर पहुंचते ही भारतीय मूल के लोगों ने फुलेट्रोन होटल में पीएम मोदी का ज़ोरदार स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिंगापुर यात्रा व्यस्त रहने वाली है। मोदी यहां अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सेन लूंग सहित कई ग्लोबल नेताओं के साथ बहुपक्षीय और द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। पीएम मोदी ने सिंगापुर में आयोजित फिनटेक फेस्टिवल में अपना पहला संबोधन दिया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि तकनीक के क्षेत्र में बीते कुछ दशकों में भारत ने लंबी छलांग लगाई है। आज तकनीक कई तरह की नई मौके तैयार कर रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि सिंगापुर तकनीक की मदद से ही कम समय में ग्लोबल फाइनेंस हब बन गया है। पीएम मोदी ने इस मौके पर भारत सरकार द्वारा लांच किए गए भीम एप, बॉयोमेट्रिक सिस्टम और बीते तीन साल में खोले गए नए बैंक खातों का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे अपनी सरकार की तरफ से फिनटेक फेस्टिवल में बोलने का मौका मिला है। वह मौजूद 30 हजार से अधिक प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि विकास और गरीबों के लिए हम सरकार में आए। जनधन योजना से देश का हर व्‍यक्ति बैंक से जुड़ा। आधार आर जनधन योजना से लोगों को बहुत अधिक फायदा हुआ। बुजुर्ग और छात्रों के लिए कई नई योजनाओं को तैयार किया। आखिरी व्‍यक्ति तक योजनाओं का फायदा पहुंचाया।

उन्होंने कहा कि हमनें बीते कुछ वर्षों में 330 मिलियन लोगों के नए खाते खोले। पीएम ने कहा कि 2014 तक भारत में 50 फीसदी से भी कम लोगों के पास बैंक खाते थे। आज के दिन तकरीबन सभी का अपना बैंक खाता है। आज भारत बॉयोमेट्रिक आइडेंटिटी, नए बैंक खातों और सेल फोन की मदद से विश्व का सबसे बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर बना हुआ है।

सिंगापुर के फिनटेक फेस्टिवल में पीएम मोदी ने ऑनलाइन ग्लोबल फिनटेक मार्केटप्लेस APIX का उद्घाटन किया।

सिंगापुर की यात्रा में उनका पहला कार्यक्रम सिंगापुर फिनटेक सम्मेलन में संबोधन रहा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा था, ‘‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ पर ध्यान बरकरार है। मोदी 13वें पूर्वी एशिया सम्मेलन, आसियान-भारत ब्रेकफास्ट सम्मेलन और आरसीईपी सम्मेलन में भाग लेने के लिए सिंगापुर रवाना। इसके इतर प्रधानमंत्री द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे और सिंगापुर फिनटेक फेस्टिवल में महत्वपूर्ण भाषण भी देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत