न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिंगापुर: मोदी ने महात्मा गांधी की तख्ती का अनावरण किया, अमेरिकी रक्षा सचिव से की मुलाकात

अपने पांच दिवसीय आसियान देशों के दौरे के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर स्थित क्लिफोर्ड पायर में महात्मा गांधी की याद में बनी तख्ती का अनावरण किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 02 Jun 2018 10:39:08

सिंगापुर: मोदी ने महात्मा गांधी की तख्ती का अनावरण किया, अमेरिकी रक्षा सचिव से की मुलाकात

अपने पांच दिवसीय आसियान देशों के दौरे के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर स्थित क्लिफोर्ड पायर में महात्मा गांधी की याद में बनी तख्ती का अनावरण किया। ये उन चुनिंदा जगहों में शामिल है, जहां बापू की अस्थियां विसर्जित की गई थीं। इससे पहले, पीएम मोदी ने सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री गोह चोक तोंग से मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि तीन देशों के पांच दिवसीय दौरे पर निकले प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया और मलेशिया के बाद गुरुवार को सिंगापुर पहुंचे थे। शुक्रवार को दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते हुए। बता दें कि गोह सिंगापुर के निर्माता ली कुआन के बाद 1990 में देश के दूसरे प्रधानमंत्री बने थे। 2004 में सत्ता छोड़ने के बाद वे अभी सरकार में वरिष्ठ मंत्री और सेंट्रल बैंक के वरिष्ठ सलाहकार पद पर हैं।

pm narendra modi,singapore,mahatma gandhi,james mattis

यूनेस्को साइट और लिटिल इंडिया का भी करेंगे दौरा
- जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री आज ही सिंगापुर के बोटेनिकल गार्डन में बने नेशनल आर्केड गार्डन देखने जाएंगे। इस यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा दिया गया है।
- इसके बाद मोदी थोड़ा समय सिंगापुर की सबसे पुरानी चिलुया मस्जिद को देखने में बिताएंगे। चाइना टाउन में स्थित ये मस्जिद 1974 से सिंगापुर का राष्ट्रीय स्मारक है।
- पीएम यहां से बुद्ध टूथ रेलिक टेंपल भी जाएंगे। मान्यताओं के अनुसार यहां भगवान बुद्ध के दांत का एक बचा हुआ अंश रखा गया है। इस अंश को भारत के उत्तर प्रदेश स्थित कुशीनगर से यहां लाया गया था।
- मोदी आज ही सिंगापुर में स्थित प्रसिद्ध लिटिल इंडिया का भी दौरा करेंगे। ये इलाका अपनी भारतीय विरासत के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

pm narendra modi,singapore,mahatma gandhi,james mattis

भारतीय और सिंगापुर की नौसेना से होगी मुलाकात
- दौरे के अंत से पहले मोदी सिंगापुर के चांगी नौसैनिक बेस का भी जाएंगे। वे यहां भारतीय नौसैनिक शिप आईएनएस सतपुड़ा देखेंगे। साथ ही भारतीय और सिंगापुर की नौसेना के अधिकारियों और सैनिकों से मुलाकात करेंगे।

pm narendra modi,singapore,mahatma gandhi,james mattis

मोदी ने अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस से की मुलाकात
- मोदी ने अमेरिका के रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस से भी मुलाकात की। मैटिस शांगरी-ला डायलॉग में हिस्सा लेने सिंगापुर पहुंचे हैं।
- हाल ही में अमेरिकी रक्षा विभाग ने अपनी प्रशांत कमांड का नाम बदल कर हिंद-प्रशांत कमांड किया था। माना जाता है कि अमेरिका ने ऐसा क्षेत्र में भारत की अहमियत को देखते हुए किया। मैटिस भी भारत के समर्थक माने जाते हैं।

पहले दिन राष्ट्रपति के साथ आठ करार पर हुए थे हस्ताक्षर
- मोदी शुक्रवार को ही सिंगापुर पहुंचे थे। यहां उनका प्रेसिडेंशियल पैलेस में स्वागत किया गया। मोदी ने सिंगापुर की राष्ट्रपति हलीमा याकूब और प्रधानमंत्री ली सिएन लूंग से मुलाकात की। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग, व्यापार, निवेश और कनेक्टिविटी बढ़ाने पर चर्चा हुई। भारत और सिंगापुर के बीच आठ करार हुए।

2001 के बाद से 15 मिनट की भी छुट्टी नहीं ली

- मोदी नान्यांग यूनिवर्सिटी में छात्रों से भी रूबरू हुए। यहां उन्होंने कई लोगों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा, “लोकतंत्र में पॉलिटिकल प्रेशर ग्रुप की एक दुनिया होती है, उसे झेलना मुश्किल होता है। पहले प्रेशर ज्यादा था। यहां अस्पताल बनाओ, यहां स्कूल बनाओ। मैंने स्पेस टेक्नॉलजी का इस्तेमाल कर मैप तैयार किए। फिर कोई भी नेता आता था तो उन्हें बताता, देखो तुम्हारे यहां है, नया नहीं बनेगा।
- पीएम या सीएम बनने से उनके जीवन में कितना बदलाव आया। इस सवाल पर मोदी ने कहा- “2001 से पहले वह मुख्यमंत्री नहीं थे लेकिन उनका जीवन तब जैसा था, आज भी वैसा ही है। इसमें बदलाव नहीं आया है। उन्होंने कहा था कि जब वह जवानों को सीमा पर देश की रक्षा करते देखते हैं और मां को संघर्ष करते देखते हैं तो उन्हें लगता है कि आराम नहीं करना चाहिए। इसी से वह प्रेरित होते हैं और लगता है कि छुट्टी नहीं लेनी चाहिए।”

रोबोट महिला से की थी बात
मोदी ने यूनिवर्सिटी में कई मशीनों को बेहद करीब से देखा। इसके अलावा उन्होंने एक रोबोट महिला से भी बात की। उन्होंने रोबोट से कुछ सवाल किए तो महिला रोबोट ने आंखें झपका कर जवाब दिए। यूनिवर्सिटी कैंपस में उन्होंने एक नीम का पौधा भी लगाया।

सिंगापुर को बताया आसियान का स्प्रिंगबोर्ड
- इसके बाद मोदी शांगरी-ला डायलॉग में भी शामिल हुए। वे इसमें स्पीच देने वाले पहले भारतीय पीएम बने। इसमें 40 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। मोदी ने कहा कि एशिया और दुनिया का अच्छा भविष्य होगा, यदि भारत और चीन भरोसे और आत्मविश्वास के साथ मिलकर काम करें। हमने आपसी मुद्दों को निपटाने और सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए परिपक्वता दिखाई है। एशिया की प्रतिद्वंद्विता क्षेत्र को पीछे धकेलेगी, सहयोग इसे सही आकार देगा।
- मोदी ने कहा, “यह समिट आसियान और एक्ट ईस्ट पॉलिसी के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का उदाहरण है। हजारों साल से भारतीय पूर्व की तरफ बढ़े, यह सिर्फ उगते सूरज को देखने के लिए नहीं, बल्कि यह प्रार्थना करने के लिए कि इसकी रोशनी हमेशा दुनिया पर रहे। सिंगापुर हमारे लिए आसियान का स्प्रिंगबोर्ड है।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना

सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा

हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस

राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना

नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप

‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार

बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप

कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ

‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे

Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर

रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन

श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद