Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित 8 राज्यों के CM से कल PM मोदी करेंगे मीटिंग, वैक्सीन के वितरण पर भी होगी चर्चा

पीएम मोदी की इस बैठक में कोरोना की वर्तमान स्थिति की समीक्षा और कोरोना वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) के वितरण की रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 23 Nov 2020 11:05:38

कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित 8 राज्यों के CM से कल PM मोदी करेंगे मीटिंग, वैक्सीन के वितरण पर भी होगी चर्चा

देश के कुछ राज्यों में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे है। देश में कोरोना वायरस (Coronavirus Cases in India) के संक्रमितों का आंकड़ा 91 लाख के पार हो गया है। अब तक 91 लाख 39 हजार 866 लोग संक्रमित हो चुके हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) मंगलवार 24 नवंबर को कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। ये बैठक सुबह 10 बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे से बाकी बचे राज्यों के मुख्यमंत्री पीएम के साथ होने वाली इस अहम बैठक में शामिल होंगे। बता दे, प्रधानमंत्री मोदी कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए अब तक कई बार राज्यों साथ बैठकें कर चुके हैं। देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले पिछले कुछ दिनों से 50 हजार के नीचे आ रहे हैं, वहीं कुछ राज्यों में मामले तेजी से बढ़े हैं। कुछ शहरों में तो रात का कर्फ्यू भी लगाया गया है।

पीएम मोदी की इस बैठक में कोरोना की वर्तमान स्थिति की समीक्षा और कोरोना वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) के वितरण की रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है।
वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सभी लोगों को वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में ये सवाल उठता है कि कोविड-19 वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) सबसे पहले किसे मिलेगी। इसपर नीति आयोग ने प्राथमिक रणनीति तैयार कर ली है। नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने बताया कि 1 करोड़ हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को शुरुआती चरण में प्राथमिकता दी जाएगी। डॉ वी के पॉल वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन पर बने नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप के प्रमुख भी हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉ पॉल ने बताया कि वैक्सीन की प्राथमिकता इस आधार पर दी जाएगी कि कौन लोग मृत्यु के ज्यादा जोखिम वाले हैं।

डॉ पॉल ने जोर दिया कि वैक्सीन के वितरण के लिए पर्याप्त संसाधन मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि भारत में तीन वैक्सीन की टेस्टिंग जारी है। दो अतिरिक्त वैक्सीन को हाल ही में ट्रायल के लिए हरी झंडी दिखाई गई है। हालांकि, ट्रायल अभी शुरू होना है। लेकिन हमारे पास तीन वैक्सीन हैं जो ह्यूमन ट्रायल के लिए हैं। उन्होंने आगे बताया कि इनमें से दो स्वदेशी वैक्सीन- Cadila और ICMR भारत हैं। वे दूसरे फेज के अंतिम स्टेज में हैं और नतीजा जल्द उपलब्ध होगा और फिर तीसरे फेज का ट्रायल शुरू होगा। उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन का कहना है कि पूरी दुनिया में 250 कोरोना वैक्सीन कंपनी हैं। इनमें से 30 की नजर भारत पर है। देश में पांच वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है। 2021 के पहले तीन महीने में हमें वैक्सीन मिलेगी। सितंबर तक 25 से 30 करोड़ भारतीयों को वैक्सीन दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि सबसे पहले हेल्थ वर्कर को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। इसके बाद फ्रंट लाइन वर्कर, पुलिस और पैलामिलिट्री फोर्स को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके बाद 65 साल से ऊपर के उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगेगी। फिर 50 साल से अधिक के ग्रुप को और फिर कोमर्बिडिटी के मरीजों को।

आपको बता दे, देश में रविवार को 44 हजार 404 नए केस आए, 41 हजार 405 मरीज ठीक हुए और 510 की मौत हो गई। देश में अब तक 91.40 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 85.61 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और 1.33 लाख संक्रमितों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका