न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कैलाश विजयवर्गीय के ‘बैटमेन’ बेटे से नाराज PM मोदी, दो टूक में कहा - 'ऐसे लोगों को बर्खास्त कर देना चाहिए'

संसदीय दल की इस बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे के मारपीट मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बेटा किसी सांसद का हो या किसी मंत्री का।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Jul 2019 12:43:05

कैलाश विजयवर्गीय के ‘बैटमेन’ बेटे से नाराज PM मोदी, दो टूक में कहा - 'ऐसे लोगों को बर्खास्त कर देना चाहिए'

बीजेपी संसदीय दल की पहली बैठक सद के लाइब्रेरी बिल्डिंग के जी.एम.सी बालयोगी सभागृह में चल रही है। संसदीय दल की इस बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे के मारपीट मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बेटा किसी सांसद का हो या किसी मंत्री का। ऐसा कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीएम मोदी ने बिना नाम लिए दो टूक कहा कि ऐसे लोगों को पार्टी से बर्खास्त कर देना चाहिए। पीएम मोदी को आकाश विजयवर्गीय मामले की जानकारी घटना के दिन ही दे दी गई थी। घटना के सात दिन बाद पीएम मोदी ने अब खुले मंच इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पार्टी के अंदर अंहकार, दुरव्यवहार और घंमंड की कोई जगह नहीं है। पीएम मोदी ने कहा है कि इस तरह की घटना कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसी घटनाएं तुरंत रोकी जानी चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि मैं इसलिए खून पसीना नहीं बहा रहा हूं। किसी का बेटा होने पर मनमानी करने की छूट नहीं है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसा व्यवहार हर्गिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बता दें कि 26 जून को कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय ने इंदौर के गंजी कम्पाउंड क्षेत्र में एक जर्जर भवन ढहाने गए नगर निगम के एक अधिकारी को बैट से पीट दिया था। आकाश विजयवर्गीय का कहना था कि मकान में रह रही महिलाओं को जबरन निकाला गया। इस घटना के बाद पुलिस ने इंदौर से विधायक आकाश को गिरफ्तार कर लिया था। आकाश 30 जून को जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा हुए थे। इस दौरान आकाश ने कहा था।

जेल से रिहा होने के बाद आकाश से जब मारपीट के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैंने जो किया उसका कोई अफसोस नहीं है। उन्होंने कहा, ''मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि मुझे दोबारा बल्लेबाजी करने का अवसर न दे। अब गांधीजी के दिखाए रास्ते पर चलने की कोशिश करूंगा। ऐसी स्थिति में जब पुलिस के सामने एक महिला को घसीटा जा रहा था, मैं कुछ और करने के बारे में सोच भी नहीं सकता था, मैंने जो किया उसका अफसोस नहीं है।''

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका