न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल गांधी के गले मिलने के अंदाज पर पहली बार पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाचार एजेंसी एएनआई को दिए साक्षात्कार में एनआरसी, रोजगार, भीड़ हिंसा, महागठबंधन, राहुल गांधी, ममता बनर्जी और पाकिस्तान से रिश्तों से जुड़े कई सवालों पर खुलकर अपनी बात रखी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 12 Aug 2018 7:52:13

राहुल गांधी के गले मिलने के अंदाज पर पहली बार पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाचार एजेंसी एएनआई को दिए साक्षात्कार में एनआरसी, रोजगार, भीड़ हिंसा, महागठबंधन, राहुल गांधी, ममता बनर्जी और पाकिस्तान से रिश्तों से जुड़े कई सवालों पर खुलकर अपनी बात रखी। इंटरव्यू के दौरान एक प्रश्न के जवाब में पीएम मोदी ने राहुल के गले मिलने वाली घटना का जिक्र किया है और इसे बच्चों वाली हरकत बताया है। संसद के मॉनसून सत्र के दौरान राहुल गांधी के गले लगने वाली घटना पर पीएम मोदी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि ' यह आपको तय करना है कि यह एक बचकानी हरकत थी या नहीं। और अगर आप निर्णय लेने में असमर्थ हैं, तो आप उनकी विंक यानी आंख मारने वाली हरकत देखें और आपको जवाब मिल जाएगा।' पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं एक विनम्र कामदार हूं। मैं इस देश के नामदारों की तुलना में कुछ भी नहीं हूं, जिनके पास खुद की अपनी अनूठी शैली है। वे तय करते हैं कि किससे नफरत करनी है, कब करनी है और किससे प्यार करना है और इसका कैसे दिखावा करना है। इन सब में, मेरे जैसा कामदार क्या कह सकता हैं?

बता दे, संसद के मॉनसून सत्र के दौरान जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में अपनी बात रखते हुए अचानक पीएम मोदी से गले जाकर मिले थे, तो उसके बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज कराई थी। हालांकि, उस घटना पर पीएम मोदी ने कुछ नहीं कहा था।

गौरतलब है कि मॉनसून सत्र 2018 के दौरान राहुल गांधी अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में अपना भाषण दे रहे थे, मगर जब भाषण खत्म होने वाला था तब वह अचानक पीएम मोदी की कुर्सी के पास गये और उन्हें गले लगा लिया था। इस दौरान उन्होंने कहा था आप मुझे गालियां दें, मुझे पप्पू कह लें, गुस्सा और घृणा करें, मगर मैं आपसे नफरत नहीं करूंगा। मैं कांग्रेस हूं और मैं आपके भीतर से नफरत और घृणा को निकाल फेंकूंगा...

हालांकि, गले मिलने से पहले राहुल ने मोदी सरकार पर एक से बढ़कर एक तीखे वार किये। राहुल ने आरोपों और सवालों की झड़ियां लगा दी। अविश्वास प्रस्ताव के दौरान राहुल गांधी ने कहा "प्रधानमंत्री मोदी, बीजेपी और आरएसएस ने मुझे सिखाया है कि कांग्रेसी होने का अर्थ क्या है, असली भारतीय होने का अर्थ क्या है और एक असली हिंदू होने का अर्थ क्या है। इसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं।"

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत