न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राफेल में जो किया उसकी पोल खुल चुकी है, उद्योगपतियों की नुमाइश लगाकर अपनी नाकामी छिपा रहे हैं मोदी : राजबब्बर

उद्योगपतियों के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने कहा कि वह राफेल सौदे के मुख्य सवाल का जवाब देने से बचने के लिए 'नौटंकी' कर रहे हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Jul 2018 6:22:10

राफेल में जो किया उसकी पोल खुल चुकी है, उद्योगपतियों की नुमाइश लगाकर अपनी नाकामी छिपा रहे हैं मोदी : राजबब्बर

उद्योगपतियों के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने कहा कि वह राफेल सौदे के मुख्य सवाल का जवाब देने से बचने के लिए 'नौटंकी' कर रहे हैं। कांग्रेस ने कहा कि मोदी उद्योगपतियों की प्रदर्शनी लगाकर अपनी नाकामी को छिपाने में जुटे हुए हैं। रविवार को आयोजित 'ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी' में देशभर से कई नामी गिरामी उद्योगपति जुटे थे।

लखनऊ में सोमवार को कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा, "संसद में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पोल खोल दी तो कहते फिर रहे हैं कि मैं भागीदार हूं। राफेल में जो किया उसकी पोल खुल चुकी है। सौदा सरकारी कंपनी से छीन कर प्राइवेट कंपनी को क्यों दिया गया? किसके कहने पर दिया और ऐसी कौन सी भागेदारी थी।"

प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने उद्योगपतियों के कर्ज माफ किए। किसानों के लिए कुछ नहीं किया। लगातार उद्योगपतियों से हजारों करोड़ के निवेश का दावा किया जा रहा है लेकिन प्रदेश का युवा बेरोजगार है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि यहां आपदा में हुई मौतौं पर प्रधानमंत्री ने कोई संवेदना प्रकट नहीं की। किसानों की मौतों पर भी प्रधानमंत्री कोई जवाब नहीं देते। प्रधानमंत्री प्रदेश की जनता को बरगला रहे हैं।

राजबब्बर ने कहा कि उद्योगपतियों की प्रदर्शनी लगाकर, नुमाइश कर जनता को बरगलाने की कोशिश की जा रही है। यह लखनऊ है। यहां ऐसी कई बार नुमाइशें लग चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि एक सरकार थी जिसमें 40 हजार करोड़ के निवेश का दावा किया गया, दूसरी सरकार में 50 हजार करोड़ रुपये के निवेश का दावा किया गया। अब आप (प्रधानमंत्री) 60 हजार करोड़ रुपये का दावा करके गए हैं।

राजबब्बर ने कहा कि पहले के 90 हजार करोड़ रुपये के निवेश का हिसाब तो उत्तर प्रदेश की जनता को दे दिया जाता। जितनी सुविधाएं उद्योगपतियों को दी गई हैं, उनकी आधी ही सुविधाएं किसानों को दें, तो उनका कल्याण हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत