न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी ने किया IIT-भुवनेश्वर का उद्घाटन, कहा- युवाओं के लिए रोजगार के मौके बढ़ेंगे, ओडिशा को दिया 14,500 करोड़ रुपये का तोहफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (24 दिसंबर) को अरागुल में 1260 करोड़ रुपए की लागत से बने आईआईटी-भुवनेश्वर के नए कैंपस का उद्घाटन किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 24 Dec 2018 3:41:17

PM मोदी ने किया IIT-भुवनेश्वर का उद्घाटन, कहा- युवाओं के लिए रोजगार के मौके बढ़ेंगे, ओडिशा को दिया 14,500 करोड़ रुपये का तोहफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (24 दिसंबर) को अरागुल में 1260 करोड़ रुपए की लागत से बने आईआईटी-भुवनेश्वर के नए कैंपस का उद्घाटन किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में स्वास्थ्य, सड़क-राजमार्ग, उच्च शिक्षा से जुड़ी करीब 14,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं में 3,800 करोड़ रुपये की इंडियन ऑयल कारपोरेशन की पारादीप-हैदराबाद पेट्रोलियम उत्पाद पाइपलाइन भी शामिल है। पीएम मोदी ने कहा कि इस पाइपलाइन से ओडिशा पूर्वी भारत का पेट्रोलियम हब बनेगा। इसके अलावा वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूरे ओडिशा के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और संस्कृति से जुड़े विकास कार्यों का ऐलान भी करेंगे।

मोदी ने इस मौके पर कहा, ''मुझे यह मौका मिला है कि मैं आईआईटी भुवनेश्वर को युवाओं को समर्पित कर रहा हूं। 1260 करोड़ रुपए इसकी लागत में खर्च हुए हैं। यह युवाओं के सपनों का केंद्र ही नहीं, बल्कि उन्हें रोजगार के मौकों को बढ़ाने में भी मददगार साबित होगा।'' पीएम मोदी ने कहा कि विकास के इन सभी प्रोजेक्ट्स के लिए ओडिशा के सभी लोगों को बहुत-बहुत शुभ कामनाएं देता हूं। ये पहली बार है जब किसी केंद्र सरकार द्वारा ओडिशा समेत पूरे पूर्वी भारत के विकास पर इतना ध्यान दिया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि आज आईआईटी भुवनेश्वर को युवाओं के लिए समर्पित करने का सौभाग्य मुझे मिला है।

पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले दिनों में ब्रह्मपुर में करीब 1,600 करोड़ रुपये की लागत से IISER का भी कार्य शुरू होने जा रहा है। ओडिशा के ये नए संस्थान ज्ञान और इनोवेशन की ओडिशा की अपनी पुरातन पहचान को और मजबूत करेंगे। शिक्षा के साथ-साथ जनता के स्वास्थय पर भी केंद्र सरकार ध्यान दे रही है।

narendra modi,iit bhubaneswar,iit,bhubaneswa,odisha

उन्‍होंने कहा कि देश के पहले स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाली पायका क्रांति के 200 वर्ष पूरे होने पर एक विशेष डाक टिकट और सिक्का भी आज जारी किया गया है। ओडिशा के इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर जन-जन के विकास के लिए तमाम कदम उठाए जा रहे हैं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि ये काम निरंतर जारी रहेगा।

मोदी ने बेरहामपुर में 3800 करोड़ रुपए की पारादीप-हैदराबाद पेट्रोलियम प्रोडक्ट पाइपलाइन प्रोजेक्ट की नींव रखी। इसके अलावा पीएम मोदी राष्ट्रीय राजमार्ग-पांच के चंडीखोले-भदरक खंड (1,492 करोड़ रुपये) के छह लेन मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग-42 के कटक-अंगुल खंड (1,991 करोड़ रुपये) के चार लेन मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग-पांच के 132.14 किलोमीटर लंबे भुवनेश्वर-पुइनटोला खंड के छह लेन मार्ग के साथ भुवनेश्वर में ईएसआईसी अस्पताल का भी उद्घाटन किया। मोदी ने खुर्दा के नजदीक बरुनेई हिल्स में सभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने राज्य सरकार पर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शुरू न करने को लेकर निशाना साधा। मोदी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए अगले साल जनवरी में दो बार ओडिशा का दौर करेंगे। पहली बार 5 जनवरी को वे मयूरभंज के बारीपदा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे। उसके बाद 16 जनवरी को पश्चिमी ओडिशा में एक मीटिंग के लिए जाएंगे।

मोदी ने भुवनेश्वर में पाइका विद्रोह के दो सौ साल होने पर इसकी याद में सिक्का और पोस्टल स्टांप जारी किया। यह 1817 में ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन के खिलाफ पहला हथियारबंद विद्रोह था। पाइका किसानों का संगठन था, जो युद्ध के वक्त राजा को सैन्य सेवाएं मुहैया कराते थे और बाकी वक्त में खेती करते थे। इन्होंने 1817 में ब्रिटिश राज के खिलाफ बगावत की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल