न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी नाश्ते के बहाने लगा रहे है BJP सांसदों की क्लास, तय करते है उनकी जिम्मेदारी

नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद सांसदों से अलग-अलग ग्रुप्स में बैठक कर रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Jul 2019 2:45:35

PM मोदी नाश्ते के बहाने लगा रहे है BJP सांसदों की क्लास, तय करते है उनकी जिम्मेदारी

नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद सांसदों से अलग-अलग ग्रुप्स में बैठक कर रहे है। इन बैठकों में पीएम मोदी सभी सांसदों को उनकी ज़िम्मेदारी तय करते है और साथ की साथ चेतावनी भी दे देते है की कभी भी परीक्षा ली जा सकती है। पीएम मोदी सांसदों को नाश्ते पर बुलाते हैं। कुछ उनकी सुनते हैं और फिर अपने मन की सुनाते हैं। अब तक पांच ऐसी मीटिंग हो चुकी है। जबकि दो और बाक़ी हैं।

3 जुलाई को हुई थी पहली बैठक

सबसे पहली मीटिंग 3 जुलाई को हुई। पीएम नरेन्द्र मोदी ने पिछड़ी बिरादरी के सांसदों के साथ नाश्ता किया। उनसे गप शप किया। लोकसभा चुनाव जीतकर आए नेताओं ने सबसे पहले अपना परिचय दिया। फिर मोदी ने बताया कि इस समाज की क्या दिक़्क़तें हैं और जन प्रतिनिधि के रूप में आप सबको क्या करना है। चुनाव प्रचार के दौरान मोदी खुद को भी पिछड़ी बिरादरी का ही बताते रहे थे।

4 जुलाई को दलित और आदिवासी समाज के सांसदों के साथ की बैठक

4 जुलाई को मोदी ने दलित और आदिवासी समाज के सांसदों के साथ बैठककी। ये बैठक सबसे लंबी चली। हिंदी पट्टी के एमपी से उन्होंने कहा कि दलितों को पार्टी से जोड़े रखना बड़ी चुनौती है। उन्होंने अपने सांसदों से लगातार इनसे संवाद बनाए रखने को कहा। हर बैठक में मोदी इस बार टीचर की भूमिका में रहे। ये भी कहा कि वे बीच बीच में टेस्ट भी लेते रहेंगे। उन्होंने सांसदों से कहा कि जो भी इस मीटिंग की बात को गंभीरता से नहीं लेगा, उसे लेने के देने पड़ सकते हैं।

10 जुलाई को युवा और पहली बार चुन कर आए एमपी के साथ हुई बैठक

10 जुलाई को पीएम नरेन्द्र मोदी ने युवा और पहली बार चुन कर आए एमपी के साथ बैठक की। उन्हें संसदीय नियम क़ानून को समझने को कहा। मोदी ने कहा लोकसभा की बैठक से कोई ग़ैर हाज़िर न रहे। आप संसद में जो सवाल पूछेंगे, उसके आधार पर रिपोर्ट कार्ड बनेगी। मोदी ने कहा कि इसी रिपोर्ट के आधार पर सबका भविष्य तय होगा।

11 जुलाई को हुई बैठक

पीएम नरेन्द्र मोदी और उन सांसदों की बैठक सबसे दिलचस्प रही, जो मंत्री रहे हैं। चाहे वे केन्द्र में मंत्री रहे हों या फिर राज्य सरकारों में। ये मीटिंग 11 जुलाई को हुई थी। पीएम मोदी की पिछली सरकार में जो मंत्री थे, लेकिन इस बार नहीं बनाए वे थोड़े असहज थे। मोदी ने कहा कि आपमें से कोई, कभी भी मंत्री बन सकता है। बैठक में उन्होंने बताया कि आप लोगों को संसदीय कमेटियों में जगह दी जाएगी। कमेटी में रहते हुए आपकी रिपोर्ट और आपकी सिफ़ारिशों को हम देखेंगे। मोदी ने कहा कि आपके अनुभव से हमें सरकार चलाने में मदद मिलेगी। पहले मंत्री रह चुके एक सांसद मोदी से पूछना चाहते थे कि इस बार उन्हें मौका क्यों नहीं मिला ? लेकिन उनकी बात मन में ही रह गई।

12 जुलाई को पीएम ने महिला सांसदों के संग नाश्ता किया

12 जुलाई को पीएम ने बीजेपी की महिला सांसदों के संग नाश्ता किया। उन्हें लडकी की शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर काम करने को कहा। अपने अपने इलाक़ों में पद यात्रा करने की सलाह दी। पीएम मोदी जानते हैं कि एल के आडवाणी, सुषमा स्वराज और अरूण जेटली जैसे प्रखर सांसदों के न होने से उनकी ज़िम्मेदारियॉं बढ़ गई हैं। इसीलिए वे ख़ुद सबसे मिल कर, उन्हें समझ कर गुरू मंत्र दे रहे हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नड्डा और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी भी इन बैठकों में शामिल हुए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका