न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दो दिन की यात्रा पर भूटान पहुंचे पीएम मोदी, लोटे शेरिंग ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज शनिवार को दो दिवसीय भूटान पहुंचे हैं। यह प्रधानमंत्री की भूटान की दूसरी यात्रा है और दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद से पहली यात्रा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Aug 2019 1:48:12

दो दिन की यात्रा पर भूटान पहुंचे पीएम मोदी, लोटे शेरिंग ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज शनिवार को दो दिवसीय भूटान पहुंचे हैं। यह प्रधानमंत्री की भूटान की दूसरी यात्रा है और दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद से पहली यात्रा है। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र के स्वागत के लिए भूटान के पीएम लोटे शेरिंग भी पहुंचे थे। यहां आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलामी गारद (Gaurd of Honour) दिया गया। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों (Indo-Bhutan relations) सहित साझा हित से जुड़े विषयों पर व्यापक चर्चा होगी।

प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में भूटान की सड़कों पर लोगों का हुजूम भी उमड़ा। पारो से थिम्पू जाने वाली रोड पर सैकड़ों लोग भारत और भूटान के झंडे लेकर खड़े रहे। लोगों ने पीएम मोदी का अभिवादन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान पहुंचकर भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात भी की। भारतीय समुदाय के सैकड़ों लोग पीएम मोदी का स्वागत करने पहुंचे थे। सबके हाथों में तिरंगा नजर आया।

प्रधानमंत्री अपने भूटान दौरे पर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरे में भारत और भूटान के बीच आपसी संबंधों को बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा के दौरान भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और भूटान के चौथे नरेश जिग्मे सिग्ये वांगचुक से मुलाकात करेंगे। वह अपने भूटानी समकक्ष डॉ लोटे शेरिंग के साथ भी बैठक करेंगे। मोदी इस यात्रा में भूटान की प्रतिष्ठित 'रॉयल यूनिवर्सिटी' के छात्रों को भी संबोधित करेंगे।

माना जा रहा है दोनों देशों के बीच कुछ अहम दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार दूसरी बार देश की सत्ता पर काबिज होने के बाद पहली बार भूटान दौरे पर जा रहे हैं। अपनी दो दिवसीय यात्रा के तहत प्रधानमंत्री मोदी 17 अगस्त को भूटान पहुंचेंगे।

प्रधानमंत्री की इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच 10 एमओयू (मेमोरैंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) पर दस्तखत होंगे। भूटान में भारत की राजदूत रुचिरा कुमार के अनुसार 10 समझौतों पर दस्तखत के अलावा प्रधानमंत्री पांच परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। साथ ही रुपे कार्ड भी लॉन्च करेंगे। रुचिरा कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस भूटान यात्रा को दोनों देशों के बीच साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में निरंतर किए जा रहे प्रयास के रूप में देखा जा सकता है।

बता दे, पीएम मोदी ने रवाना होने से पहले उम्मीद जतायी कि भूटान के नेतृत्व के साथ उनकी बातचीत सार्थक रहेगी और विश्वास जताया कि इससे हमारी मित्रता और मजबूत होगी। पीएम मोदी ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, 'मैं द्विपक्षीय संबंधों के तमाम पहलुओं पर भूटान नरेश, पूर्व नरेश और वहां के प्रधानमंत्री के साथ सार्थक बातचीत को लेकर आशान्वित हूं। मैं भूटान के रायल विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करने को लेकर भी उत्सुक हूं।' उन्होंने कहा मुझे विश्वास है कि इस यात्रा से हमारी भूटान के साथ वर्षों से जांची परखी मित्रता और मजबूत होगी तथा दोनों देशों के लोगों की समृद्धि तथा प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह