न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'यह चौकीदार कभी नहीं सोएगा और चोरों को पकड़ता रहेगा'

चौकीदार को बहादुरी के साथ आगे बढ़ना चाहिए या नहीं? वह कभी नहीं सोता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 09 Jan 2019 6:15:51

'यह चौकीदार कभी नहीं सोएगा और चोरों को पकड़ता रहेगा'

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव अभियान को शुरू करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने एक रैली में आक्रामक रुख के साथ कहा कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 'यह चौकीदार कभी नहीं सोएगा और चोरों को पकड़ता रहेगा।' उन्होंने कहा " चौकीदार को बहादुरी के साथ आगे बढ़ना चाहिए या नहीं? वह कभी नहीं सोता है। चाहे कितना ही अंधेरा क्यों न हो, वह चोरों को पकड़ने के लिए निकल पड़ता है। यह आपका आशीर्वाद है जो उसे ऐसा करने की शक्ति देता है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में वह अडिग रहेगा। वह उन्हें हर उस पैसे के लिए जवाबदेह बानएगा जो देश का है।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में भारत प्रत्यर्पित हुए क्रिश्चियन मिशेल ने कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं और मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह अन्य कंपनियों के लड़ाकू विमानों के लिए पैरवी भी कर रहा था।

मोदी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता से समर्थन देने की अपील करते हुए कहा, "अब हमें जांच करना है कि कांग्रेस इन सब में कैसे शामिल है। वे मेरे बारे में झूठ फैला रहे हैं और मुझे डराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह मोदी है और वह पूरी तरह से अलग मैटीरियल से बना है।"

इससे पहले उन्होंने कहा कि एक दिन पहले लोकसभा द्वारा सवर्ण जातियों के लिए पारित किया गया आरक्षण विधेयक एक 'ऐतिहासिक निर्णय' है और उन लोगों के मुंह पर एक तमाचा है, जो झूठ फैला रहे हैं और 'अल्पसंख्यक आरक्षण की राजनीति' कर रहे हैं।

मोदी ने कहा, "अल्पसंख्यक आरक्षण की राजनीति करने वाले लोगों के द्वारा झूठ फैलाया जा रहा था कि दलितों, आदिवासियों और पिछड़ी जातियों को मिलने वाले आरक्षण को हटाने की मांग की गई है, लेकिन हमने सुनिश्चित किया है कि इनमें से किसी को भी नुकसान ना हो और 10 प्रतिशत अतिरिक्त आरक्षण दिया जाए। यह बेबुनियाद बातें फैलाने वालों को उचित जवाब है।"

मोदी ने पिछली संयुक्त प्रगतिशील सरकार (सप्रंग) से तुलना करते हुए पिछले चार वर्षों में भाजपा सरकार की विभिन्न उपलब्धियों और विकास पहलों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि 'सप्रंग कि रिमोट कंट्रोल वाली सरकार थी। इसीलिए इसके फैसले महज कागज पर ही रह गए।'

मोदी ने बुधवार को सोलापुर पहुंचकर गरीबों के लिए एक 30,000 यूनिट आवासीय परियोजना की आधारशिला रखी और सोलापुर स्मार्ट सिटी के क्षेत्र आधारित विकास के तहत जलापूर्ति और स्वच्छता को बेहतर बनाने के लिए एक संयुक्त प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। उन्होंने सोलापुर-तुलजापुर-उस्मानाबाद को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-52 के एक 58 किलोमीटर लंबे हिस्से का उद्घाटन किया और एक भूमिगत सीवरेज सिस्टम और तीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का अनावरण किया।

(इनपुट एजेंसी)

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी