न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कुछ ऐसा हो सकता है लॉकडाउन 4.0, पीएम नरेंद्र मोदी ने दिए ये संकेत

प्रधानमंत्री के मुताबिक, 20 लाख करोड़ रुपए का यह पैकेज भारत की जीडीपी का करीब-करीब 10% है। इन सबके जरिए देश के विभिन्न वर्गों को आर्थिक व्यवस्था की कड़ियों को 20 लाख करोड़ रुपए का संबल और सपोर्ट मिलेगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 13 May 2020 10:52:57

कुछ ऐसा हो सकता है लॉकडाउन 4.0, पीएम नरेंद्र मोदी ने दिए ये संकेत

54 दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल मंगलवार को पांचवीं बार देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने चार बातों पर जोर दिया। पहली बात हमें आत्मनिर्भर बनना होगा। दूसरी बात हमें लोकल प्रोडक्ट्स को अपनाना होगा। तीसरी बात लॉकडाउन 4.0 अब नए रंग-रूप और नए नियमों के साथ आएगा और चौथी सबसे जरुरी बात आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए 20 लाख करोड़ रुपए का पैकेज दिया जाएगा। इसके तहत बुधवार से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण घोषणाओं की शुरुआत करेंगी। प्रधानमंत्री के मुताबिक, 20 लाख करोड़ रुपए का यह पैकेज भारत की जीडीपी का करीब-करीब 10% है। इन सबके जरिए देश के विभिन्न वर्गों को आर्थिक व्यवस्था की कड़ियों को 20 लाख करोड़ रुपए का संबल और सपोर्ट मिलेगा।

इस दौरान मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के 5 स्तंभ भी बताए

पहला स्तंभ - इकोनॉमी, एक ऐसी इकोनॉमी जो इन्क्रीमेंटल चेंज नहीं, बल्कि क्वांटम जम्प लाए

दूसरा स्तंभ - इन्फ्रास्ट्रक्चर, एक ऐसा इन्फ्रास्ट्रक्चर जो आधुनिक भारत की पहचान बने

तीसरा स्तंभ - सिस्टम, ऐसा सिस्टम जो बीती शताब्दी की रीति नहीं, बल्कि 21वीं शताब्दी की टेक्नोलॉजी ड्रिवन व्यवस्था पर आधारित हो

चौथा स्तंभ - डेमोग्राफी, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की डेमोग्राफी आत्मनिर्भर भारत के लिए हमारी ऊर्जा का स्रोत है

पांचवां स्तंभ - डिमांड, इसका चक्र और इसकी ताकत का इस्तेमाल किए जाने की जरूरत है

कुछ ऐसा हो सकता है लॉकडाउन 4.0

लॉकडाउन 4.0 18 मई से शुरू होने वाला है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ये लॉकडाउन अब नए रंगरूप में आने वाला है। पीएम ने कल कहा कि लॉकडाउन 4।0 बिल्कुल ही अलग रूप में आएगा और इसके नियमों में भी बदलाव होगा। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि हम नियमों को पालन करते हुए आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि नए नियम राज्यों के मुख्यमंत्रियों की राय के आधार पर होगा और इसकी घोषणा 18 मई से पहले की जाएगी। बता दे, इससे पहले राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में पीएम ने लॉकडाउन पर उनसे 15 मई तक सुझाव देने को कहा था। इन सुझावों के आधार पर नए लॉकडाउन का रंगरूप तैयार किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि राज्यों के साथ बातचीत के आधार पर नई गाइडलाइंस को अंतिम रूप दिया जा रहा है और इसे जल्दी ही जारी किया जाएगा। हालाकि, पीएम मोदी के संबोधन से इस बात का तो पता चल गया कि इस नए लॉकडाउन में छूट का दायरा ज्यादा बड़ा होगा।

बता दें कि कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए देश में 25 मई से लॉकडाउन जारी है। तीसरा लॉकडाउन 17 मई को खत्म होने वाला है।

- पीएम के बयान को कोरोना से लड़ने के लिए नए तरह के प्रोटोकॉल बनाया जाएगा। इसमें लॉकडाउन (Lockdown) से निकलने के तरीके शामिल, अर्थव्यवस्था को शुरू करने और सामान्य जीवन की बहाली के तरीके शामिल हो सकते हैं।

- पीएम ने कहा कि यह वायरस भारत को पीछे नहीं धकेल सकता है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ और वैज्ञानिक इस बात पर एकमत है कि यह वायरस लंबे समय तक हमारी जिंदगी की हिस्सा रहने वाला है। ऐसे में हम इसका बंधक बनकर नहीं रह सकते हैं।

- पीएम मोदी के भाषण से संकेत मिलता है कि लॉकडाउन 4.0 में कोरोना वायरस पर नियंत्रण करने की और पुख्ता रणनीति लागू की जा सकती है।

- पीएम मोदी ने कहा कोरोना पीड़ितों की पहचान, उसे क्वारंटीन और हॉटस्पॉट को बनने से रोकने जैसे कदमों पर ज्यादा ध्यान दिए जाएंगे।

- लॉकडाउन 4.0 में आर्थिक गतिविधियों को कम कर्मचारियों के साथ खोलने की इजाजत मिल सकती है। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखना होगा।

- सीमित स्तर पर रेल सेवा शुरू होने के बाद इस बात की संभावना है कि सार्वजनिक सेवा मेट्रो और विमान सेवाओं को भी शुरू करने की इजाजत दे दी जाए। गृह मंत्रालय की गाइडलाइंस में ज्यादा सेवाओं को खोलने की मंजूरी मिल सकती है।

- ई-कॉमर्स कंपनियों को गैर जरूरी वस्तुओं के डिलिवरी का आदेश भी इस लॉकडाउन में दिया जा सकता है

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ