न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पीएम मोदी ने स्वीकार किया विराट कोहली का चैलेंज, जल्द देंगे अपनी लाजवाब फिटनेस का सबूत

विराट कोहली ने खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के इस चैलेंज को स्वीकार किया। इसके साथ ही विराट ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 24 May 2018 10:49:01

पीएम मोदी ने स्वीकार किया विराट कोहली का चैलेंज, जल्द देंगे अपनी लाजवाब फिटनेस का सबूत

पीएम नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत हाल ही में खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। राठौड़ ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से काम के दौरान पुशअप लगाते हुए अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने विराट कोहली समेत भारतीय शटलर साइना नेहवाल और बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन को चैलेंज दिया था कि वे सब अपना फिटनेस वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करें। उनके इस वीडियाे के बाद जबर्दस्त रिएक्शन देखने को मिला था।

विराट कोहली ने खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के इस चैलेंज को स्वीकार किया। इसके साथ ही विराट ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा "मैंने राज्यवर्धन सर का फिटनेस चैलेंज स्वीकार कर लिया है। अब मैं चाहूंगा कि मेरी पत्नी अनुष्का शर्मा, हमारे पीएम नरेंद्र मोदी जी और धोनी भाई इसे स्वीकार करें।"

विराट कोहली के इस चैलेंज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वीकार कर लिया है। पीएम मोदी ने इस चुनौती का स्वागत करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'चैलेंज एक्सेप्ट विराट...मैं जल्द ही अपनी फिटनेस चैलेंज का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करूंगा।'

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने 'हम फिट तो इंडिया फिट' हैशटैग से ट्विटर पर यह फिटनेस चैलेंज शुरू किया है। ट्विटर पर अपलोड इस वीडियो में वह अपने दफ्तर में ही व्यायाम करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा से प्रेरणा लेने की बात करते हुए लिखा, ''मैं जब प्रधानमंत्री जी को देखता हूं तो उनसे प्रेरित होता हूं। उनमें एक जबर्दस्त ऊर्जा है दिन रात काम करने की। वह चाहते हैं कि पूरा भारत फिट हो जाए। मैं उनसे प्रेरित होकर चाहता हूं कि आप अपना व्यायाम करते हुए वीडियो बनाए और दूसरों को प्रेरित करें।''

खेल मंत्री ने अपनी मुहिम में बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन, साइना नेहवाल और विराट कोहली को नॉमिनेट किया था। सोशल मीडिया पर लोग राठौड़ की मुहिम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग चैलेंज के जवाब में फोटो और वीडियो पोस्ट कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

LPG उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, सरकार ने गैस की कमी की आशंकाओं को बताया निराधार
LPG उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, सरकार ने गैस की कमी की आशंकाओं को बताया निराधार
‘एक दिन तू फ्रिज में मिलेगी…’ दोस्तों के मजाक के बीच छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, बॉयफ्रेंड पर गंभीर आरोप
‘एक दिन तू फ्रिज में मिलेगी…’ दोस्तों के मजाक के बीच छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, बॉयफ्रेंड पर गंभीर आरोप
क्या शेयर बाजार में निवेश करने वाले सरकारी कर्मचारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें? योगी सरकार ने लिया अहम फैसला
क्या शेयर बाजार में निवेश करने वाले सरकारी कर्मचारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें? योगी सरकार ने लिया अहम फैसला
Samsung ने पेश किया iPhone जैसा नया प्राइवेसी फीचर, स्मार्टफोन रहेगा पूरी तरह सुरक्षित
Samsung ने पेश किया iPhone जैसा नया प्राइवेसी फीचर, स्मार्टफोन रहेगा पूरी तरह सुरक्षित
LPG संकट के बीच देशभर में ECA लागू, जानें इसका क्या मतलब है और सरकार ने क्यों उठाया यह कदम
LPG संकट के बीच देशभर में ECA लागू, जानें इसका क्या मतलब है और सरकार ने क्यों उठाया यह कदम
BSNL ने यूजर्स के लिए पेश किया खास ऑफर, इस सस्ते प्लान में मिलेगी 14 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी
BSNL ने यूजर्स के लिए पेश किया खास ऑफर, इस सस्ते प्लान में मिलेगी 14 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी
पैरों में भारीपन क्यों होता है? जानें इसके कारण और दर्द-थकान से राहत पाने के आसान उपाय
पैरों में भारीपन क्यों होता है? जानें इसके कारण और दर्द-थकान से राहत पाने के आसान उपाय
राम नवमी पर शुक्र करेंगे मेष राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के बनेंगे मजबूत योग
राम नवमी पर शुक्र करेंगे मेष राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के बनेंगे मजबूत योग
‘कुछ लोग खुद को बहुत बड़ा ज्ञानी समझते हैं...’, संसद में राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का तीखा हमला
‘कुछ लोग खुद को बहुत बड़ा ज्ञानी समझते हैं...’, संसद में राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का तीखा हमला
10 दिन लगातार करेले का जूस पीने से शरीर में क्या बदलाव आते हैं? जानिए
10 दिन लगातार करेले का जूस पीने से शरीर में क्या बदलाव आते हैं? जानिए
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
LPG सिलेंडर में कितनी गैस बाकी है? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में लगाएं पता
LPG सिलेंडर में कितनी गैस बाकी है? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में लगाएं पता
जूते के पीछे बनी ये स्ट्राइप्स किस काम आती हैं? ज्यादातर लोग नहीं जानते
जूते के पीछे बनी ये स्ट्राइप्स किस काम आती हैं? ज्यादातर लोग नहीं जानते
Xiaomi Pad 8 भारत में लॉन्च, दमदार बैटरी और प्रीमियम फीचर्स के साथ iPad को देगा टक्कर
Xiaomi Pad 8 भारत में लॉन्च, दमदार बैटरी और प्रीमियम फीचर्स के साथ iPad को देगा टक्कर