न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आज आगरा में रैली करेंगे पीएम मोदी, 2980 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (बुधवार) उत्तर प्रदेश स्थित आगरा में रैली के साथ उत्तर प्रदेश में बीजेपी के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 09 Jan 2019 9:08:06

आज आगरा में रैली करेंगे पीएम मोदी,  2980 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (बुधवार) उत्तर प्रदेश स्थित आगरा में रैली के साथ उत्तर प्रदेश में बीजेपी के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। मोदी का दोपहर 3:15 बजे कर्नाटक के बीदर से आगरा पहुंचने का कार्यक्रम है।

भारत सरकार ने पीएम मोदी के यूपी दौरे के बारे में जानकारी दी है। पीएम मोदी बुधवार को आगरा का दौरा करेंगे और इस मौके पर वह 2980 करोड़ रुपए की कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। वह गंगाजल प्रोजेक्ट समेत कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा वह आगरा स्मार्ट सिटी के लिए इंटीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर समेत कई योजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे।

गंगाजल प्रोग्राम 2880 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट है। इसके तहत आगरा को बेहतर पानी की सप्लाई मिलेगी। इसका फायदा आगरा में रहने वालों के साथ साथ पर्यटकों को भी मिलेगा। आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज को अपग्रेड करने के लिए 200 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट है, जिसमें 100 बेड महिला हॉस्पिटल के लिए होंगे।

इंटीग्रेटेड कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर 285 करोड़ का प्रोजेक्ट है। सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से आगरा को मॉडर्न वर्ल्ड क्लास स्मार्ट सिटी में मदद मिलेगी। इसके अलावा पीएम आगरा के कोठी मीना बाजार में जनता को संबोधित करेंगे।

बीजेपी के स्थानीय नेताओं को कोठी बाजार मैदान में होने वाली इस रैली में लाखों समर्थकों के पहुंचने की उम्मीद है। पार्टी ने पूरे शहर में प्रधानमंत्री के होर्डिंग लगवाए हैं। इस बीच सिविल ऐविएशन सोसाइटी के सदस्यों ने एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें शहर में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की मांग की गई है। कार्यकर्ताओं ने नवंबर 2013 में मोदी के उस वादे की ओर भी ध्यान दिलाया जिसमें मोदी ने यमुना नदी पर बैराज बनाने की बात कही थी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अभी तक इस संबंध में कोई पहल नहीं की गई है। पर्यावरणविद देवाशीष भट्टाचार्य ने कहा, 'नितिन गडकरी ने दिल्ली से आगरा की बीच पर्यटकों के लिये नौका सेवा शुरू करने का वादा किया था। लेकिन न तो यहां पानी बचा है और न ही नौका सेवा शुरू की गई।' प्रशासनिक सूत्रों ने सूचना दी है कि रैली के मद्देनजर चार हजार पुलिसकर्मियों, 10 आईपीएस अधिकारियों और अर्धसैनिक बलों की कई कंपनियों को तैनात किया गया है।

साथ ही प्रधानमंत्री मोदी आज महाराष्ट्र के सोलापुर में दौरा करने वाले हैं। वहीं शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे सोलापुर से 190 किलोमीटर दूर बीड में रैली को संबोधित करेंगे। उद्धव मराठवाड़ा इलाके में किसानों के साथ संबोंधन करेंगे।

narendra modi,modi in agra,modi in uttar pradesh,uttar pradesh,agra

सवर्ण आरक्षण: लोकसभा के बाद आज राज्‍यसभा में बिल पेश करेगी मोदी सरकार

बता दे, आर्थिक रूप से पिछड़े तबके को सरकारी नौकरियों एवं शिक्षा में 10 फीसदी आरक्षण देने वाले बिल को मोदी सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में पेश किया जिसको सभी पार्टियों का समर्थन मिला और इसे पारित भी करा लिया। बिल के समर्थन में जहां 323 वोट पड़े वहीं, विरोध में महज 3 वोट। लेकिन राज्यसभा में इस बिल को लेकर सरकार की अग्निपरीक्षा होगी। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विपक्षी पार्टियों ने अपने सभी सदस्यों से बुधवार को राज्यसभा में मौजूद रहने के लिए कहा है। राज्यसभा में सरकार के पास बहुमत नहीं है। राज्यसभा में भाजपा के पास सबसे अधिक 73 सदस्य हैं, जबकि मुख्य विपक्षी कांग्रेस के 50 सदस्य हैं। राज्यसभा में अभी सदस्यों की कुल संख्या 244 है। सूत्रों ने यह भी बताया कि विपक्षी पार्टियों के नेता राज्यसभा की कार्यवाही एक दिन के लिए बढ़ाने के सरकार के ‘‘एकतरफा’’ कदम का भी विरोध कर रहे हैं और वे सदन में विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस इस विधेयक का समर्थन कर सकती है, जबकि विपक्षी पार्टियां इसे पारित करने में बाधा उत्पन्न कर सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल