न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी ने लगातार काम करके बनाया एक और अनोखा रिकॉर्ड

देश के प्रधानमंत्री मोदी (PM MODI) उस कठिन घड़ी में भी वैज्ञानिकों (Scientists) का साथ दिया जब देश के वैज्ञानिकों की इसकी जरूरत थी। पीएम ने ना केवल उनका हौसला बढ़ाया बल्कि उनके साथ मजबूती के साथ खड़े भी रहे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 07 Sep 2019 4:11:56

PM मोदी ने लगातार काम करके बनाया एक और अनोखा रिकॉर्ड

भारत के चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) मिशन को शनिवार तड़के उस समय झटका लगा, जब लैंडर विक्रम से चंद्रमा के सतह से महज 2 किलोमीटर पहले इसरो का संपर्क टूट गया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) भी इसरो मुख्यालय में मौजूद थे। सबसे बड़ी बात यह है कि देश के प्रधानमंत्री मोदी (PM MODI) उस कठिन घड़ी में भी वैज्ञानिकों (Scientists) का साथ दिया जब देश के वैज्ञानिकों की इसकी जरूरत थी। पीएम ने ना केवल उनका हौसला बढ़ाया बल्कि उनके साथ मजबूती के साथ खड़े भी रहे।

एक बार फिर पीएम ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

बेंगलुरू के इसरो स्टेशन (Isro Space Centre) से पहले पीएम पीएम मोदी रूस (Russia) के व्लादिवोस्तोक शहर में ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (EEF) की बैठक में शिरकत करने के बाद दिल्ली पहुंचे थे। पीएम मोदी शुक्रवार सुबह से ही केंद्र सरकार के विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों को लेकर बैठक करते रहे। दिन भर के लगातार काम के बाद पीएम शाम को बेंगलुरु पहुंचे।

यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद्रयान 2 के लैंडिंग प्रक्रिया में इसरो के वैज्ञानिकों के साथ खड़े रहे। पीएम चंद्रयान-2 को लेकर पूरी रात टकटकी लगाए रहे। बेंगलुरु में वह वैज्ञानिकों से बात करते रहे और चंद्रयान की हर पल की जानकारी ली। लैंडिंग में आई समस्या के बाद भी पीएम वहां के वैज्ञानिकों के हौसला अफजाई करते देखे गए। लैंडिंग में आई दिक्कत के बाद इसरो मुख्यालय में वैज्ञानिकों के चेहरे पर तनाव नजर आया।

इसरो चेयरमैन डॉ. सिवन की तरफ से संपर्क टूटने की घोषणा होने के बाद प्रधानमंत्री वैज्ञानिकों के बीच आकर उनका हौसला बढ़ाया। पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों से कहा कि आप सभी को आने वाले मिशन के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम निश्चित रूप से सफल होंगे। इस मिशन के अगले प्रयास में भी और इसके बाद के हर प्रयास में भी कामयाबी हमारे साथ होगी। पीएम ने कहा कि हर मुश्किल, हर संघर्ष, हर कठिनाई, हमें कुछ नया सिखाकर जाती है, कुछ नए आविष्कार, नई टेक्नोलॉजी के लिए प्रेरित करती है और इसी से हमारी आगे की सफलता तय होती हैं। ज्ञान का अगर सबसे बड़ा शिक्षक कोई है तो वो विज्ञान है। विज्ञान में विफलता नहीं होती, केवल प्रयोग और प्रयास होते हैं।

पूरी रात हर उतार चढ़ाव के पल का साक्षी बनने के तुरंत बाद पीएम बेंगलुरु से मुंबई निकल गए। तय कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी मुंबई में मुंबई मेट्रो के कई कार्यक्रमों और उद्घाटनों में शिरकत किया। मुंबई के कार्यक्रम के बाद पीएम औरंगाबाद के लिए निकल गए। औरंगाबाद में भी पीएम मोदी एक के बाद एक एक कार्यकमों में हिस्सा लेंगे फिर उसके बाद पीएम मोदी दिल्ली लौटेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत