न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विश्व चैम्पियन पीवी सिंधु की मोदी से मुलाकात, मेडल पहनाकर पीएम ने दिया उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद

स्विट्जरलैंड के बासेल में बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2019 (BWF World Championships) में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू से मुलाकात की

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 27 Aug 2019 3:57:36

विश्व चैम्पियन पीवी सिंधु की मोदी से मुलाकात, मेडल पहनाकर पीएम ने दिया उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद

स्विट्जरलैंड के बासेल में बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2019 (BWF World Championships) में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू से मुलाकात की। इस दौरान सिंधु के कोच पुलेला गोपीचंद और मिस किम भी संग थी। मोदी ने इस दौरान सिंधु को मेडल पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद भी दिया।

पीएम मोदी ने सिंधु से मुलाकात करने के बाद ट्वीट कर कहा, 'भारत की गौरव, एक चैंपियन जो घर में गोल्ड और बहुत सा सम्मान लाईं। सिंधु से मिलकर खुशी हुई। उन्हें बधाई और भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाओं के साथ आशीर्वाद।'

इसके पहले खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने करने के लिए 10 लाख रुपये का चेक सौंपा। ओलंपिक रजत पदक विजेता ने यहां पहुंचने पर खेल मंत्री से मुलाकात की। रिजिजू के साथ सिंधु की मुलाकात के दौरान भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष हिमांता बिस्वा सरमा, कोच पुलेला गोपीचंद और किम जी ह्यून तथा सिंधु के पिता पी वी रमन्ना भी उपस्थित थे। रमन्ना 1986 एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय वॉलीबाल टीम के सदस्य थे। यह मुलाकात एक घंटे से भी अधिक समय तक चली। खेल मंत्री ने साई प्रणीत को भी बधाई दी और विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर उन्हें चार लाख रूपये का चेक दिया।

स्विटजरलैंड में रविवार को विश्व चैंपियनशिप का गोल्ड मेडल जीतने के बाद सिंधु भी आज ही स्वदेश लौटीं। इस दौरान हवाई अड्डे पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बाहर आते ही जोरदार स्वागत हुआ। उन्हें फूलमालाएं पहनाई गईं। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सिंधु ने कहा, 'मैं चाहती हूं कि मैं देश के लिए और ज्यादा मेडल लाऊं। मैं अपने सभी फैंस को धन्यवाद देना चाहूंगी। मैं आज जहां हूं वह सब उन्हीं के प्यार और दुआओं की वजह से हूं।' सिंधु ने कहा, “यह मेरे लिए महान क्षण है। मुझे भारतीय होने पर बहुत गर्व है।'

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत