न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी को मिला ग्लोबल गोलकीपर्स अवॉर्ड, बोले- गांधी जी का सपना पूरा किया

अमेरिका (America) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Modi) को प्रतिष्ठित ग्लोबल गोलकीपर्स अवॉर्ड (Global Goalkeepers Award) से नवाजा गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 25 Sep 2019 8:15:16

PM मोदी को मिला ग्लोबल गोलकीपर्स अवॉर्ड, बोले- गांधी जी का सपना पूरा किया

अमेरिका (America) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Modi) को प्रतिष्ठित ग्लोबल गोलकीपर्स अवॉर्ड (Global Goalkeepers Award) से नवाजा गया है। ये अवॉर्ड उन्हें सफल स्वच्छता अभियान के लिए दिया गया है। पुरस्कार मिलने पर पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि ये सम्मान मेरा नहीं बल्कि उन करोड़ों भारतीयों का है जिन्होंने स्वच्छ भारत (Clean India) के संकल्प को न केवल सिद्ध किया बल्कि अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में ढाला भी है। बिल ऐंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन (Bill and Melinda Gates Foundation Award) की तरफ से उन्हें ये सम्मान खुद बिल गेट्स (Bill Gates) ने दिया।

गांधी जी का सपना पूरा किया

पीएम मोदी ने कहा, 'ऐसे अनेक जनआंदोलन आज भारत में चल रहे हैं। मुझे 130 करोड़ भारतीयों के सामर्थ्य पर पूरा विश्वास है। मुझे विश्वास है कि स्वच्छ भारत अभियान की तरह बाकी मिशन भी सफल होंगे। आज मुझे इस बात की भी खुशी है कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता का जो सपना देखा था, वो अब साकार होने जा रहा है। गांधी जी कहते थे कि एक आदर्श गांव तभी बन सकता है, जब वो पूरी तरह स्वच्छ हो। आज हम गांव ही नहीं, पूरे देश को स्वच्छता के मामले में आदर्श बनाने की तरफ बढ़ रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी की 150 जन्म जयंती पर मुझे ये अवार्ड दिया जाना मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण है। ये इस बात का प्रमाण है कि अगर 130 करोड़ लोगों की जनशक्ति, किसी एक संकल्प को पूरा करने में जुट जाए, तो किसी भी चुनौती पर जीत हासिल की जा सकती है।'

बता दे, फाउंडेशन ने पीएम मोदी को भारत में 50 करोड़ से अधिक लोगों को स्वच्छता प्रदान करने के लिए गोलकीपर ग्लोबल गोल्स पुरस्कार प्रदान किया। बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा दिए जाना वाला ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड एक विशेष सम्मान है जो एक ऐसे राजनेता को दिया जाता है जिसने वैश्विक लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में देश या फिर वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली नेतृत्व का परिचय दिया हो। पीएम मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को देश में स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की थी। इस मिशन के तहत अब तक देश में 9 करोड़ टॉयलेट्स बनाए गए हैं। फिलहाल देश के 98% गांवों में शौचालय की सुविधा उपलब्ध है जबकि 4 साल पहले ऐसे गांवों की संख्या सिर्फ 38% थी। आंकड़ों के मुताबिक 36 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में अब 27 खुले में शौच से मुक्त हो चुके हैं।

बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की तरफ से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में ग्रामीण स्वच्छता बढ़ने से बच्चों में दिल की बीमारी की समस्या कम हुई हैं और महिलाओं के बॉडी मास इंडक्स में भी सुधार आया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत