न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इमरान की फिजूलखर्ची बनी चर्चा का विषय, अपने घर जाने के लिए इस्तेमाल करते है हेलीकॉप्टर, एक दिन में खर्च होते है इतने हज़ार पाकिस्तानी रुपये

पीएम आवास से बानी गाला स्थित अपने घर जाने के लिए हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल करते है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 31 Aug 2018 9:13:49

इमरान की फिजूलखर्ची बनी चर्चा का विषय, अपने घर जाने के लिए इस्तेमाल करते है हेलीकॉप्टर, एक दिन में खर्च होते है इतने हज़ार पाकिस्तानी रुपये

18 अगस्त को पाकिस्तान Pakistan के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले इमरान खान Imran Khan इन दिनों अपने हेलिकॉप्टर Helicopter से घर जाने को लेकर चर्चा का विषय बन चुके हैं। उनपर जनता के पैसे की फिजूलखर्ची का आरोप लग रहा है। आपको याद दिला दे पीएम बनने की घोषणा होने पर इमरान खान ने कहा था कि वह न तो प्रधानमंत्री आवास का इस्तेमाल करेंगे और साथ ही पीएम और मंत्रियों पर होने होने वाले सरकारी खर्च में भी कटौती करेंगे लेकिन लगता है इमरान अपने इस वादे को बहुत जल्दी भूल गए। वह पीएम आवास से बानी गाला स्थित अपने घर जाने के लिए हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल करते है।

इसपर जब सूचना मंत्री का कार्यभार संभाल रहे फवाद चौधरी से पूछा गया तो उन्होंने चौंकानी वाली बात बताई। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि पीएम आवास से घर जाने तक के लिए पीएम जिस हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल करते हैं, उसमें सिर्फ 55 पाकिस्तानी रुपये प्रति किमी का खर्च आता है। जबकि रोड से जाने में इससे ज्यादा खर्च आता है। लेकिन सोशल मीडिया पर इमरान के हेलिकॉप्टर से जाने और फवाद के इस बयान के बाद से काफी मजाक बनाया जा रहा है। फवाद का ये भी कहना है कि लोगों को इससे कोई दिक्कत नहीं होगी।

जानकारी के लिए बता दें इस वक्त पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था काफी कमजोर है। वह जैसे तैसे चीन के दिए कर्ज और अमेरिकी मदद से चल रही है। ऐसे में पीएम का हेलिकॉप्टर से घर जाने पर सवाल उठना लाजमी है। वहीं पाकिस्तान सरकार के पास भी वर्तमान में केवल 7 हेलिकॉप्टर हैं जिनमें से 2 का इस्तेमाल तो खुद पीएम इमरान ही करते हैं। वह आमतौर पर अगुस्ता वेस्टलैंड एडब्ल्यू 139 हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करते हैं। जिससे प्रति नॉटिकल माइल्स पाकिस्तानी रुपये में 1600 रुपये का खर्च आता है। पीएम को अपने घर पहुंचने में कुल 12,800 से 16,000 पाकिस्तानी रुपये का खर्च आता है। जबकि रोड से यह खर्च महज 350-750 रुपये ही बैठता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत