न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पिछली सरकार ने 5 सालों में बनवाए 25 लाख, हमने 5 साल से भी कम समय में बनवा दिये सवा करोड़ घर : पीएम मोदी

पिछली सरकारों के काम को लेकर जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों में एक परिवार के नाम पर योजनाएं बनती थीं जिसमें घर की कम, उस परिवार की ज्यादा चिंता होती थी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 05 Jan 2019 2:00:50

पिछली सरकार ने 5 सालों में बनवाए 25 लाख, हमने 5 साल से भी कम समय में बनवा दिये सवा करोड़ घर : पीएम मोदी

आज (5 जनवरी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा और झारखंड के दौरे पर है। इस दौरान पिछली सरकारों के काम को लेकर जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों में एक परिवार के नाम पर योजनाएं बनती थीं जिसमें घर की कम, उस परिवार की ज्यादा चिंता होती थी लेकिन हमने आवास योजना को किसी के नाम से नहीं बनाया है, इस योजना में लाभार्थी को बिचौलिए को पैसे नहीं देने पड़ते हैं। कुछ लोग कहते हैं कि आवास योजना तो पहले भी थी इसमें नया क्या है। पीएम मोदी ने पूछा कि अगर आवास योजना पहले से थी तो वो घर किसी को कहीं नजर क्यों नहीं आए।

- पीएम मोदी ने कहा कि हमने नमो आवास य़ोजना, नरेंद्र मोदी योजना, रघुवर दास आवास योजना नहीं बनाई, बल्कि सिर्फ प्रधानमंत्री आवास योजना बनाई ताकि जो भी प्रधानमंत्री आए वह इस योजना को आगे बढ़ाए।

- पहले की योजनाओं में मॉनिटरों की योजना नहीं थी। हमने इसके लिए एक प्रणाली तैयार की है। घर बनाने की योजना की समय-समय पर जांच की जाती है। उनकी फोटो भी रखी जाती हैं, जिन्हें कोई भी देख सकता है। बिजली का कनेक्शन, रसोई का कनेक्शन जैसी सुविधा घर के साथ मिल रहे हैं। पहले घर छोटे बनते थे, अब हमने उनका साइज बढ़ा दिया है, साथ ही डिजाइन भी बदल दिए हैं।

- मोदी ने कहा, 'जो लोग मुझ पर आज कीचड़ उछाल रहे हैं, उन्होंने गरीबों के लिए कुछ काम नहीं किया। हमने इतने समय में 1 करोड़ 25 लाख घर बना दिए। उनसे इतने काम करने में कई साल लग जाते। पहले घर बनाने में 18 महीने लगते थे। हमने ऐसा काम किया कि 12 महीने में लोग हमारे बनाए घरों में रहने लगे।'

- उन्होंने कहा, 'जब देश में रिमोट कंट्रोल वाली सरकार थी तो उन्होंने पांच साल में गांवों में सिर्फ 25 लाख कर बनवाये थे और हमनें 5 साल से भी कम समय में 1 करोड़ 25 लाख घर बनवा दिये हैं।' आपको बता दें कि पीएम मोदी लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले 100 रैलियां कर रहे हैं। इसी कड़ी में वह आज झारखंड और ओडिशा के दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी दोनों राज्‍यों की जनता को विकास की बड़ी सौगात देंगे। वह ओडिशा में 3,318 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। वहीं झारखंड के पलामू में पीएम मोदी छह विकास परियोजनाओं की नींव रखने के लिए पलामू जा रहे हैं। इन परियोजनाओं में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 215 (नई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-520) पर रिमुली-कोयडा खंड, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या - 215 (नई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-520) पर कोयडा-राजामुंडा खंड और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-छह (नई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-49) पर सिंगारा-बिंजाबहल खंड को चार लेन का किए जाने के काम शामिल हैं। इस परियोजना के तहत चार बायपास, तीन फ्लाईओवर, 11 अंडरपास, 12 बड़े पुल, 50 छोटे पुल और 34 किलोमीटर लंबे सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत