Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लगातार 8वें दिन बढ़े दाम, जयपुर में 100 के करीब तो श्रीगंगानगर में 102 रुपए पर पहुंचा पेट्रोल

देश के विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे है। कई शहरों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच चुके है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Feb 2021 10:46:03

लगातार 8वें दिन बढ़े दाम, जयपुर में 100 के करीब तो श्रीगंगानगर में 102 रुपए पर पहुंचा पेट्रोल

देश के विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे है। कई शहरों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच चुके है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल का दाम आज 95.75 रुपए पर पहुंच गया है, वहीं डीजल 88.07 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। एक दिन पहले जयपुर में पेट्रोल की दर 95.44 रुपए थी। वहीं डीजल का भाव भी सोमवार को 87.69 पैसे पर था। राजधानी जयपुर की तरह श्रीगंगानगर में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। श्रीगंगानगर में पेट्रोल के दाम में 31 पैसे तो डीजल की कीमत में 38 पैसे तक की वृद्धि दर्ज की गई है। श्रीगंगानगर में आज पेट्रोल की कीमत ने 100 रुपए का आंकड़ा पार कर लिया। यहां के पंपों पर पेट्रोल 102 रुपए प्रति लीटर और डीजल 91 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। श्रीगंगानगर में ऑर्डिनेरी पेट्रोल 99.87 रुपए और प्रीमियम पेट्रोल 102.65 प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा है। इसी तरह ऑर्डिनरी डीजल 91.86 और टर्बो डीजल की कीमत 95.52 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है। राजस्थान के श्रीगंगानगर की तरह ही भोपाल में भी उच्च क्वॉलिटी के पेट्रोल की कीमत ने 100 रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। भोपाल में एक्सपी पेट्रोल का दाम 100.18 रुपए पर पहुंच गया है।

आपको बता दें कि देशभर में ईंधन की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। आज डीजल की कीमत में 35 से 38 पैसे और पेट्रोल की कीमत में 29 से 30 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है।
मंगलवार को दिल्ली में डीज़ल का रेट जहां 79.70 रुपये है, वहीं पेट्रोल का भाव 89.29 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया जबकि मुंबई में पेट्रोल 95.75 और डीजल 86.72 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। मुंबई में डीजल के दाम अपने उच्चतम स्तर पर है। आठ दिनों के दौरान पेट्रोल के दाम में 2.44 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल में 2.57 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका