न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फिर पड़ेगी महंगाई की मार, 4 रुपये लीटर तक महंगा हो सकता है पेट्रोल, डीजल के भी बढ़ेंगे दाम

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जल्द चार रुपये लीटर तक का इजाफा हो सकता है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 17 May 2018 5:32:42

फिर पड़ेगी महंगाई की मार, 4 रुपये लीटर तक महंगा हो सकता है पेट्रोल, डीजल के भी बढ़ेंगे दाम

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जल्द चार रुपये लीटर तक का इजाफा हो सकता है। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियां कर्नाटक चुनाव से पहले के मार्जिन की ओर लौटना चाहती हैं तो उन्हें कीमतों में चार रुपये लीटर तक की बढ़ोतरी करनी होगी।

कर्नाटक चुनाव समाप्त होने के तत्काल बाद इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लि. और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लि. ने सोमवार को 19 दिन के बाद पेट्रोल व डीजल कीमतों में बढ़ोतरी की थी।

उसके बाद से पेट्रोल के दाम 69 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुके हैं। इसमें से 22 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि आज की गई है। इससे दिल्ली में पेट्रोल 75.32 रुपये लीटर पर पहुंच गया है जो इसका पांच साल का उच्च स्तर है। वहीं डीजल कीमतों में 86 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। इसमें 22 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी आज हुई है। इससे दिल्ली में डीजल 66.79 रुपये प्रति लीटर के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि हमारी गणना के अनुसार, तेल विपणन कंपनियों को डीजल के दामों में साढ़े तीन से चार रुपये लीटर और पेट्रोल में 4 से 4.55 रुपये लीटर की वृद्धि करनी होगी, तभी वे 2.7 रुपये लीटर का सकल विपणन मार्जिन हासिल कर पाएंगी। इसमें कहा गया है कि इस बढ़ोतरी का अनुमान रुपये डॉलर की विनिमय दर स्थिर रहने के अनुमान पर आधारित है।

पिछले सप्ताह आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कहा था कि वाहन ईंधन का शुद्ध विपणन मार्जिन 31 पैसे प्रति लीटर के निचले स्तर पर है क्योंकि 24 अप्रैल के बाद कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल

सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला

'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई

पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा

कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर

अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी

धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय

दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके

जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन