Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, इस साल में 6.38 रुपए महंगा हुआ तेल

देश में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल का भाव 31 पैसे और डीज़ल का भाव 33 पैसे प्रति लीटर तक बढ़े है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 19 Feb 2021 9:34:56


आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, इस साल में 6.38 रुपए महंगा हुआ तेल

देश में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल का भाव 31 पैसे और डीज़ल का भाव 33 पैसे प्रति लीटर तक बढ़े है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल का नया भाव 90.19 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल का भाव 80.60 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचा चुका है। इसके पहले गुरुवार को ईंधन के भाव बढ़ने के बाद मध्य प्रदेश में पेट्रोल का भाव 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया। मध्य प्रदेश के अनूपपुर में गुरुवार को पेट्रोल 100.25 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल 90.35 रुपये प्रति लीटर बिका। भोपाल में पेट्रोल 98.20 रुपए लीटर तो डीजल 88.84 रुपए बिक रहा है। बंगलुरू में यह 93.21 और 85.44 रुपए लीटर बिक रहा है। पटना में 92.54 और 85.84 रुपए लीटर बिक रहा है। कोलकाता में 91.1 और 84.19 रुपए लीटर बिक रहा है।

राजस्थान के श्रीगंगानगर की बात करे तो यहां सबसे पहले पेट्रोल का भाव 100 रुपये के पार पहुंचा था। बुधवार को यहां पेट्रोल का भाव 100.13 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया था। राजस्थान में पेट्रोल की कीमतों में यह रिकॉर्ड इजाफा तब हुआ है, जब पिछले महीने यहां की सरकार ने वैट में 2% की कटौती की है। इस कटौती के बाद यहां पेट्रोल पर वैट 36% और 1.5 रुपये प्रति लीटर सेस देना होता है। डीज़ल पर यहां 26% वैट और 1.75 रुपये प्रति लीटर सेस लगता है।

जनवरी और फरवरी में 23 दिन पेट्रोल महंगा हुआ है, लेकिन इतने दिनों में ही यह 6.38 रुपए महंगा हो गया है। मुंबई में पेट्रोल 96.62 रुपए पर पहुंच गया है। भोपाल में एक्सपी पेट्रोल 101.11 रुपए पर बिक रहा है। देखा जाए तो बीते 10 महीने में पेट्रोल के दाम में करीब 19 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है। पेट्रोल के साथ साथ डीजल की कीमत भी रिकार्ड बना रही है। नए साल में 23 दिनों के दौरान ही डीजल 6.73 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। भोपाल में यह 88.84 रुपए के भाव से बिक रहा है। 10 महीने में ही इसके दाम में करीब 17 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है।
इन दो वजह से बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी की 2 प्रमुख वजहें हैं। इसकी पहली वजह यह है कि अंतररास्ट्रीय बाजारों में क्रूड ऑयल की कीमतों में काफी तेजी आई है और दूसरी वजह यह है कि पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स पर भारत में काफी अधिक टैक्स लगता है। 18 फरवरी को अंतररास्ट्रीय बाजारों में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 65.09 डॉलर प्रति बैरल पर थी, जबकि अप्रैल, 2020 में कोरोना वायरस महामारी के कारण यह लुढ़ककर 19 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई थी। तेल की गिरती कीमतों के कारण तेल का उत्पादन करने वाली OPEC देश और उसके सहयोगी देशों के साथ रूस ने मई 2020 में तेल के उत्पादन में प्रति दिन 97 लाख बैरल की कटौती कर दी। इसके बाद कीमतों को और बढ़ाने के लिए सऊदी अरब ने इस साल फरवरी से मार्च के बीच 10 लाख बैरल प्रति दिन और कटौती करने की फैसला किया, इस वजह से अंतररास्ट्रीय बाजारों में क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़ गई हैं। वहीं, कोरोना वायरस महामारी के दौर मे केंद्र सरकार ने प्रति लीटर पेट्रोल पर लगने वाले Excise Duty को 19.98 से बढ़ाकर 32।98 रुपये कर दिया। इसी तरह डीजल पर लगने वाले Excise Duty को 15.83 से बढ़ाकर 31.83 रुपये कर दिया। इसके अलावा विभिन्न राज्य सरकारें इस पर VAT वसूलती हैं।

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्रूड ऑयल की कीमत के अलावा उन पर लहने वाले एक्साइज ड्यूटी (Excise Duty) यानी आयात शुल्क, राज्यों द्वारा लगाए जाने वाले वैल्सू ऐडेड टैक्स (VAT), रिफाइनरी चार्ज, फ्रेट चार्ज, कंपनियों का मुनाफा और डीलर्स के कमीशन के आधार पर तय होता है। दिल्ली में पेट्रोल पर 60% और डीजल पर 55% टैक्स लगता है। मोदी कार्यकाल में पेट्रोल की कीमतें 26% बढ़ी

वर्ष 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र की सत्ता संभाली तब राजधानी दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 71.41 रुपये थी, जबकि डीजल की कीमत 56.71 रुपये प्रति लीटर थी। मोदी सरकार के अब तक के कार्यकाल में डीजल की कामतों में 42% का इजाफा हुआ है, वहीं पेट्रोल की कीमतें 26% बढ़ी हैं। यह बढ़ोतरी तब हुई है जब क्रूड ऑयल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल से गिरकर 65 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से आागामी चुनाव वाले राज्यों में भाजपा की चिंता बढ़ गई है। पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की रविवार को होने वाली बैठक में चुनाव वाले राज्यों के नेता इस मुद्दे को केंद्रीय नेतृत्व के सामने रख सकते हैं। इस बारे में केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे तथ्यों से तो पार्टी नेता सहमत हैं, लेकिन जनता में जा रहे संदेश, विरोधी दलों के मुद्दा बनाने और महंगाई बढ़ने की आशंका बरकरार है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका