न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

खुशखबरी: पिछले 10 दिनों में डीजल हुआ 1 रुपये से भी ज्यादा सस्ता, पेट्रोल का दामों में भी आई गिरावट

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र और राज्य सरकारों से आपको भले ही राहत न मिली हो, लेक‍िन कच्चे तेल ने आपके लिए यह काम कर दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Feb 2018 5:10:01

खुशखबरी: पिछले 10 दिनों में डीजल हुआ 1 रुपये से भी ज्यादा सस्ता, पेट्रोल का दामों में भी आई गिरावट

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र और राज्य सरकारों से आपको भले ही राहत न मिली हो, लेक‍िन कच्चे तेल ने आपके लिए यह काम कर दिया है। कच्चे तेल की कीमतों में लगातार आ रही कमी के चलते पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती हो रही है। 7 फरवरी से लेकर अब तक डीजल की कीमतों में 1.02 रुपये प्रति लीटर की कमी आ चुकी है। शुक्रवार को दिल्ली में एक लीटर डीजल 63.02 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था। वहीं, पेट्रोल की बात करें, तो इसकी भी कीमतों में कटौती हुई है। हालांकि डीजल के मुकाबले यह काफी कम है। 7 फरवरी से लेकर अब तक पेट्रोल की कीमतों में 85 पैसे की गिरावट आई है। शुक्रवार को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 72.52 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।

हालांकि मुंबई में पेट्रोल अभी भी 80 रुपये के ऊपर बना हुआ है। शुक्रवार को यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 80.39 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में यह गिरावट पिछले 10 दिनों के भीतर आई है। इस वजह से घट रही कीमतें : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार आ रही कमी के लिए कच्चे तेल की कीमतों में आ रही नरमी जिम्मेदार है। शुक्रवार को बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें स्थिर बनी रही। शुक्रवार को इसका भाव 64.33 डॉलर प्रति बैरल रहा।

बता दें कि पिछले साल अक्टूबर से लगातार कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही थी। इसकी वजह से पेट्रोल की कीमतें 81 रुपये प्रति लीटर के पार चली गई थीं। इसके अलावा डीजल की कीमत भी 67 रुपये के पार पहुंच गई थी। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार आ रही इस बढ़ोतरी की वजह से मांग उठ रही थी कि जीएसटी परिषद इसे जीएसटी के दायरे में लाए। हालांक‍ि इसको लेकर कोई फैसला नहीं हो सका। व‍ित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस दौरान बताया कि फिलहाल पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने के लिए सभी राज्य राजी नहीं हैं। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि भव‍िष्य में सभी राज्य इसके लिए राजी होंगे और पेट्रोल-डीजल को इसके दायरे में लाया जा सकेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन