न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लगातार 17वें दिन बढ़े तेल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दामों में रहा अब सिर्फ 36 पैसे का अंतर

यह लगातार 17वां दिन है जब पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं। इन 17 दिनों में पेट्रोल 8.50 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है वहीं डीजल की कीमत भी 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Jun 2020 8:47:15

लगातार 17वें दिन बढ़े तेल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दामों में रहा अब सिर्फ 36 पैसे का अंतर

देश में कोरोना के साथ-साथ पेट्रोल और डीजल के दामों में भी बढ़त जारी है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13 हजार 548 नए केस सामने आए। कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4.40 लाख हो गया है। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल के दाम 20 पैसे बढ़कर 79.76 रुपए प्रति लीटर हो गई है और डीजल की कीमत में 55 पैसे का इजाफा हुआ। इसके साथ ही डीजल के दाम 79.40 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए है। पेट्रोल और डीजल के दामों में अब सिर्फ 36 पैसे का अंतर रह गया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि पेट्रोल के मुकाबले अब डीज़ल पर ज्यादा वैट लगता है, इसीलिए कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। बता दे, यह लगातार 17वां दिन है जब पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं। इन 17 दिनों में पेट्रोल 8.50 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है वहीं डीजल की कीमत भी 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई है।

दरअसल लॉकडाउन की वजह से सरकार का खजाना खाली हो गया था। ऐसे में पेट्रोल और डीजल ही एकमात्र जरिया सरकार के पास रहता है जिससे वह अपने खजाने को भर सकती है। जीएसटी और डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में तो कोरोना लॉकडाउन की वजह से भारी गिरावट आई है। अप्रैल में सेंट्रल जीएसटी कलेक्शन महज 6 हजार करोड़ रुपये का हुआ, जबकि एक साल पहले इस अवधि में सीजीएसटी कलेक्शन 47 हजार करोड़ रुपये थी।

देश के बड़े शहरों में पेट्रोल-डीज़ल के नए दाम

दिल्ली

एक लीटर पेट्रोल के दाम 79.76 रुपये
एक लीटर डीज़ल के दाम 79.40 रुपये

नोएडा

एक लीटर पेट्रोल के दाम 80.57 रुपये
एक लीटर डीज़ल के दाम 71.66 रुपये

गुरुग्राम

एक लीटर पेट्रोल के दाम 77.99 रुपये
एक लीटर डीज़ल के दाम 71.76 रुपये

लखनऊ

एक लीटर पेट्रोल के दाम 80.46 रुपये
एक लीटर डीज़ल के दाम 71.58 रुपये

मुंबई

एक लीटर पेट्रोल के दाम 86.54 रुपये
एक लीटर डीज़ल के दाम 77.76 रुपये

चेन्नई

एक लीटर पेट्रोल के दाम 83.04 रुपये
एक लीटर डीज़ल के दाम 76.77 रुपये

कोलकाता

एक लीटर पेट्रोल के दाम 81.45 रुपये
एक लीटर डीज़ल के दाम 74.63 रुपये

सोमवार को कितनी बढ़ी कीमत

तेल कंपनियों ने सोमवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में क्रमश: 33 पैसे, 32 पैसे, 32 पैसे और 29 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। वहीं, डीजल के दाम में चारों महानगरों में क्रमश: 58 पैसे, 53 पैसे, 55 पैसे और 50 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

कच्चे तेल का हाल

अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई)पर सोमवार को अगस्त डिलीवरी ब्रेंट क्रूड के वायदा अनुबंध में पिछले सत्र से 0.12% की तेजी आई। इसके साथ ही यह 42.24 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले ब्रेंट का भाव 42.52 डॉलर प्रति बैरल तक उछला।

कच्चे तेल में आई थी ऐतिहासिक गिरावट

बता दें कि अप्रैल, मई के दौरान जब पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन चल रहा था, कच्चे तेल के दाम दो दशक के निम्न स्तर तक गिर गये थे। लेकिन जून की शुरुआत से आर्थिक गतिविधियां शुरू होने के बाद मांग बढ़ने से कच्चे तेल के दाम धीरे धीरे बढ़ने लगे हैं। यही वजह है कि तेल कंपनियां भी उसी वृद्धि के अनुरूप दाम बढ़ा रही हैं।

ऐसे पता कर सकते है रोज के भाव

आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। वास्तव में अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के भाव चेक करने के 3 तरीके हैं: आप आयल मार्केटिंग कंपनियों के पंप लोकेटर की मदद से भाव पता कर सकते हैं। फ्यूल@आईओसी एप डाउनलोड करें या फिर 92249 92249 नंबर पर एक SMS भेजकर भाव पता करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री