न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पेट्रोल 13 पैसे और डीजल 12 पैसे प्रति लीटर हुआ सस्ता, जानें आज के रेट

पेट्रोल और डीजल ( Petrol - Diesel Price ) की कीमतों ने मंगलवार को एक बार फिर कटौती की गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Nov 2018 8:04:56

पेट्रोल 13 पैसे और डीजल 12 पैसे प्रति लीटर हुआ सस्ता, जानें आज के रेट

पेट्रोल और डीजल ( Petrol - Diesel Price ) की कीमतों ने मंगलवार को एक बार फिर कटौती की गई है। दिल्‍ली में पेट्रोल के दामों में 13 पैसे और डीजल में 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। इससे राजधानी में पेट्रोल के दाम 77.43 रुपये और डीजल 72.19 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

वही मुंबई की बात करे तो पेट्रोल में 13 पैसे और डीजल में 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। इसके बाद यहां पेट्रोल के दाम 82.94 रुपये और डीजल 75.64 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

सोमवार को भी दिल्‍ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 17 पैसे प्रति लीटर कमी दर्ज की गई थी। इससे दिल्‍ली में पेट्रोल के दाम 77.56 रुपये प्रति लीटर हो गए थे। साथ ही दिल्‍ली में सोमवार को डीजल की कीमतें 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद 72.31 रुपये प्रति लीटर हो गईं थीं। वहीं मुंबई में भी सोमवार को पेट्रोल के दामों में 17 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई थी। इससे आर्थिक राजधानी में पेट्रोल की कीमतें 83.07 रुपये प्रति लीटर हो गईं थीं। साथ ही डीजल के दाम 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद 75.76 रुपये प्रति लीटर हो गए थे।

मालूम हो कि चार अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल का दाम रिकॉर्ड उच्च स्तर पर जाने के बाद केंद्र सरकार ने तेल की महंगाई से लोगों को राहत दिलाने के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी। सरकार ने तेल पर एक्साइज ड्यूटी में 1.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी, जबकि एक रुपये प्रति लीटर की कटौती का बोझ तेल कंपनियों को उठाने को कहा था।

एंजेल ब्रोकिंग हाउस के उर्जा मामलों के विशेषज्ञ अनुज गुप्ता ने बताया कि कच्चे तेल के दाम में आगे फिर तेजी आने की संभावना है, क्योंकि प्रमुख तेल उत्पादक देश सउदी अरब ने कहा है कि वह अगले महीने तेल की आपूर्ति में कटौती करेगा। सउदी अरब के उर्जामंत्री ने रविवार को कहा कि उसका देश दिसंबर में तेल की आपूर्ति पांच लाख बैरल रोजाना घटा सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों कच्चे तेल के दाम में आई गिरावट को थामने के लिए ही सउदी अरब ने आपूर्ति में कटौती करने का फैसला लिया है।

गुप्ता ने हालांकि कहा कि पेटेल और डीजल के दाम पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि पिछले दिनों कच्चे तेल का दाम काफी टूट चुका है। हां, अगर यह तेजी आगे जारी रहेगी तो स्वाभाविक है कि पेट्रोल, डीजल के दाम भी बढ़ेंगे। मगर कीमतों में ज्यादा बढ़ोतरी की अभी संभावना कम है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल