न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

16वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ें, जानें आपके शहर में क्या है कीमत

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामो से आम जनता को राहत मिलती नहीं दिख रही है। सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल पर 15 पैसे और डीजल पर 11 पैसे दाम बढ़े थे। वही आज मंगलवार को भी इनके दामो में बडोतरी कर दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 29 May 2018 10:50:35

16वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ें, जानें आपके शहर में क्या है कीमत

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामो से आम जनता को राहत मिलती नहीं दिख रही है। सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल पर 15 पैसे और डीजल पर 11 पैसे दाम बढ़े थे। वही आज मंगलवार को भी इनके दामो में बडोतरी कर दी है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में जहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 86.24 रुपये हो गई है तो वहीं देश की राजधानी में इसकी कीमत 78.43 रुपये पर पहुंच गई है। पेट्रोल-डीजल के दामों में यह बढ़ोतरी वैट, एक्साइज ड्यूटी और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से लगी हुई है।

डायनमिक प्राइसिंग सिस्टम को 14 मई को दोबारा अमल में लाए जाने के बाद से रोजाना के आधार पर पेट्रोल और डीजल के दामों में संशोधन किया जा रहा है।

इंडियन ऑयल लिमिटेड (आईओएल) की वेबसाइट के अनुसार

- दिल्ली में पेट्रोल 78 रुपये 43 पैसे प्रति लीटर,
- कोलकाता में 81 रुपये 06 पैसे,
- मुंबई में 86 रुपये 24 पैसे,
- चेन्नई में 81 रुपये 43 पैसे प्रति लीटर और
- लखनऊ में 78 रुपये 82 पैसे प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

डीजल की बात करें तो

- दिल्ली में डीजल 69 रुपये 31 पैसे प्रति लीटर,
- कोलकाता में 71 रुपये 86 पैसे,
- मुंबई में 73 रुपये 79 पैसे और
- चेन्नई में 73 रुपये 18 पैसे प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

दामों की बढ़ोत्तरी के पीछे तर्क दिया जा रहा है कि घरेलू बाजार में तेल के दामों में बढ़ोतरी मुख्य रूप से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी के कारण होती है क्योंकि कच्चे तेल का दाम ऊंचा होने से उसका आयात महंगा हो जाता है। हालांकि पिछले हफ्ते से अतंर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में प्रति बैरल चार से पांच डॉलर की गिरावट आई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस समय क्रूड ऑयल की कीमत 76 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है।

कच्चे तेल की कीमत गिरने से पेट्रोल-डीजल की कीमत में जल्द कमी के आसार दिखने लगे हैं। ओपेक संगठन-रूस के बाद अमेरिकी आपूर्ति बढ़ने से गिरावट और तेज होने की उम्मीद है। कच्चे तेल की कीमत में 5.5 फीसदी की गिरावट आई है। इस गिरावट के साथ कच्चा तेल 75 डॉलर प्रति बैरल की कीमत पर पहुंच गया है।

केंद्र व राज्य सरकारों को पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर अंकुश के लिए एक साथ कई कदम उठाने होंगे। केंद्र को जहां उत्पाद शुल्क में कटौती करनी होगी, वहीं राज्यों को वैट घटाना होगा। पेट्रोल-डीजल को जीएसटी में लाने का लाभ सिर्फ उन्हीं राज्यों को मिलेगा, जहां वैट की दर काफी ज्यादा है। जिन राज्यों में वैट 20 फीसदी के आसपास है, वहां जीएसटी की उच्चतम दर 28 फीसदी लागू करने से नुकसान होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल