न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई तेजी, दाम चार साल के उच्चतम स्तर पर

कच्‍चे तेल के दामों में उछाल के चलते भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 01 Apr 2018 8:34:01

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई तेजी, दाम चार साल के उच्चतम स्तर पर

कच्‍चे तेल के दामों में उछाल के चलते भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। रविवार को नई दिल्ली में पेट्रोल कि कीमत पिछले चार साल के उच्चस्तर 73.73 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है और यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आगे आने वालें दिनों में भी कीमत में कोई राहत नहीं मिलेगी। कीमतों में और तेजी आने कि उम्मीद है। जून 2017 के बाद से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 50 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रविवार को पेट्रोल चार साल में सबसे महंगा हो गया जबकि डीजल के भाव अभी तक कीमतों में सर्वाधिक स्तर पर पहुंच गए हैं।

तेल कंपनियां जून 2017 से हर रोज तेल की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इंडियन बॉस्‍केट में क्रूड के भाव पिछले महीने औसतन 73 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहे थे। अंदेशा जताया जा रहा है कि अभी इसके दाम 12 फीसदी तक और बढ़ सकते हैं। एक अनुमान के मुताबिक, अगर ऐसा होता है तो दिल्ली में पेट्रोल करीब 83 रुपये प्रति लीटर और डीजल करीब 74 रुपये पर पहुंच जाएगा। बताते चलें कि तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ी हुई हैं, अगर बाजार में कच्चे तेल का दाम बढ़ता है तो इससे पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी प्रभावित होती हैं।

गौरतलब है कि पेट्रोल-डीजल पर लगने वाला टैक्स भी इनकी कीमतों को प्रभावित करता है। तेल मंत्रालय ने इस साल की शुरुआत में उत्पाद कर में कटौती की मांग उठाई थी, लेकिन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट में इसे नजरअंदाज कर दिया। दक्षिण एशियाई देशों में पेट्रोल-डीजल के खुदरा मूल्य भारत में सबसे ज्यादा हैं। तेल की कुल कीमत में से आधे टैक्स होते हैं। जेटली नवंबर, 2014 से जनवरी, 2016 के बीच नौ बार बढ़ा चुके हैं, लेकिन इसमें दो रुपये की कटौती सिर्फ अक्तूबर, 2017 में की थी।

अगर पेट्रोल और डीजल पर लगने वालें टैक्स कि बात कि जाए तो अगर एक लीटर तेल की कीमत 35 रुपये है तो इसपर डीलर कमीशन, इस कीमत पर 27 फीसदी वैट (करीब 15 रुपये) और 22 रुपये के तकरीबन एक्साइड ड्यूटी लगती है। यानी कुल टैक्स का 60 प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी होगी। इस तरह से 35 रुपये लीटर आने वाला तेल 70 रुपये के पार चला जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता