न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना : इन 4 राज्यों से आने वाले लोगों के लिए उद्धव सरकार ने अनिवार्य किया RT-PCR टेस्ट

दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और गोवा में बढ़ते कोरोना को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को फैसला लिया कि इन राज्यों से आने वाले लोगों को महाराष्ट्र में तभी प्रवेश मिलेगा जब उनकी RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट होगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 23 Nov 2020 6:50:32

कोरोना : इन 4 राज्यों से आने वाले लोगों के लिए उद्धव सरकार ने अनिवार्य किया RT-PCR टेस्ट

दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और गोवा में बढ़ते कोरोना को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को फैसला लिया कि इन राज्यों से आने वाले लोगों को महाराष्ट्र में तभी प्रवेश मिलेगा जब उनकी RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट होगी। इतना ही नहीं दिल्ली व मुंबई के बीच विमान व रेल सेवाएं रोकने पर भी महाराष्ट्र सरकार विचार कर रही है। हालांकि, राज्य की ओर से ऐसा कोई प्रस्ताव अभी केंद्र सरकार को नहीं भेजा गया है। दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए एहतियात के तौर पर राज्य सरकार ऐसा विचार कर रही है। दरअसल, महाराष्ट्र में भी कोरोना केमामले एक बार फिर बढ़ने लगे है। प्रदेश में रविवार को कोराना के 5,753 नए मरीज सामने आए और 50 की मौत हुए है। प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 17,80,208 तक पहुंच चुका है। 4,060 मरीजों को स्‍वस्‍थ पाए जाने पर अस्‍पताल से घर भेज दिया गया। कुल सक्रिय मरीजों की संख्‍या 81,512 है, जबकि 16,51,064 मरीज अब तक स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। कुल 46,623 संक्रमितों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र के मुख्य सचिव संजय कुमार के मुताबिक, मुंबई में कोरोना के मामलों में तेजी से कमी आई है, जबकि दिल्ली में मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में मुंबई में दोबारा कोरोना की एक और लहर न शुरू हो जाए, इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली से आनेवाले विमानों एवं ट्रेनों पर रोक लगाने के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। एक अधिकारी के अनुसार, राज्य सरकार महाराष्ट्र के अंदर भी नागपुर से आने वाली ट्रेनों व विमानों पर रोक लगाने पर विचार कर सकती है। अब तक इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि अभी उसे इस प्रकार का कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है। रेल मंत्रालय की ओर से जारी एक ट्वीट में भी कहा गया कि मीडिया में मुंबई एवं दिल्ली के बीच रेल सेवाएं रोके जाने की खबरें चल रही हैं, जो सही नहीं हैं। रेलवे ने अभी इस प्रकार का कोई निर्णय नहीं किया है। मुंबई-दिल्ली के बीच फिलहाल 15 ट्रेनें चल रही हैं। इनमें पांच ट्रेनें रोज की हैं, जबकि अन्य साप्ताहित या सप्ताह में दो-तीन दिन ही चलती हैं। इसी प्रकार मुंबई-दिल्ली के बीच 45 विमान सेवाएं संचालित हो रही हैं।

उधर प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने चेतावनी दी है कि यदि लोग सुरक्षा उपायों का पालन नहीं करते हैं, तो यह सुनामी की तरह दूसरी लहर को गति प्रदान कर सकता है। रविवार को एक वेबकास्ट के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे तो बड़े पैमाने पर लोग कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन कर रहे हैं, लेकिन अब भी कई अन्य मास्क लगाने के निर्देश का पालन नहीं कर रहे हैं और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर घूम रहे हैं। ठाकरे ने कहा, 'आतिशबाजी मुक्त दिवाली मनाने के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं। मैं अपनी मायूसी प्रकट करता हूं कि कई स्थानों पर कोविड-19 रोकथाम नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। मैं आपसे अनावश्यक इधर-उधर घूमन से बचने की सलाह देता हूं और यदि आपको बाहर जाना ही पड़े तो कृपया मास्क जरूर लगाएं और एक दूसरे से दूसरी बनाकर चलें।'

सुनामी जैसी हो सकती है दूसरी लहर

उद्धव ठाकरे ने राज्य के लोगों से कोविड-19 के विरूद्ध अपनी सावधानियां कम नहीं करने तथा दूसरे लॉकडाउन से बचने के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे उन्हें रात का कर्फ्यू लगाने की सलाह दी गई है, लेकिन वह नहीं मानते कि ऐसी पाबंदियों को लागू कर कुछ भी हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की शर्तों में ढील देने का मतलब यह नहीं है कि महामारी चली गई है, इसलिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत