न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वायरस को हथियार बनाकर देश में तबाही मचाने की सोच रहे थे तबलीगी जमात के लोग!

देश भर में बुधवार को सर्वाधिक 450 नए मामलों के साथ संक्रमित लोगों की संख्या 1900 के पार हो गयी है और अब तक 59 लोगों की मौत हो चुकी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Apr 2020 10:31:35

वायरस को हथियार बनाकर देश में तबाही मचाने की सोच रहे थे तबलीगी जमात के लोग!

देश भर में बुधवार को सर्वाधिक 450 नए मामलों के साथ संक्रमित लोगों की संख्या 1900 के पार हो गयी है और अब तक 59 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में बुधवार को 32 नए मामले सामने आए है। इनमे से 29 निजामुद्दीन से निकाले गए तबलीगी जमात के लोग है।

आपको बता दे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित निजामुद्दीन दरगाह में मरकज़ के दौरान मौलाना साद ने लॉकडाउन में भी भीड़ जुटाने की आह्वान किया था। मौलाना का एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने कहा था, 'यह ख्याल बेकार है कि मस्जिद में इकट्ठा होने से बीमारी होगी। मैं कहता हूं अगर तुम्हें यह दिखे भी कि मस्जिद में आने से आदमी मर जाएगा तो इससे बेहतर कोई जगह नहीं।' उन्होंने कहा- अल्लाह पर भरोसा रखो। मौलाना साद कथित रूप से आगे कहते हैं कि अल्लाह कोई मुसीबत इसलिए लेकर आता है ताकि देख सके कि इसमें मेरा बंदा क्या करेगा। कोई कहे कि मस्जिदों को बंद कर देना चाहिए। ताले लगा देना चाहिए, क्योंकि इससे बीमारी बढ़ेगी तो आप इस ख्याल को दिल से निकाल दें।

coronavirus,corona virus,covid,nizamuddin tablighi jamaat even in lockdown,nizamuddin tabligni,jamaat,coronavirus news in hindi,corona hindi news,coronavirus hindi news,corona virus hindi news,hindi news coronavirus,covid 19 hindi news,hindi news covid 19,covid 19 cases in hindi,coronavirus cases in hindi,hindi news,news in hindi

यह ऑडियो वायरल होने के बाद मौलाना साद अंडरग्राउंड हो गया। हिन्दी दैनिक 'अमर उजाला' की एक रिपोर्ट के अनुसार मौलाना साद के वायरल ऑडियो की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। वहीं, पुलिस का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो 23 मार्च का बताया जा रहा है। इसमें पुलिस को निजामुद्दीन में धार्मिक आयोजन पर डांटते हुए सुना जा सकता है।

देश भर में वायरस फैलाने की साजिश!

एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तबलीगी जमात में मौजूद देश-विदेश के मौलाना 'देश विरोधी गतिविधियों' को हवा दे रहे थे। हिन्दी अखबार 'दैनिक जागरण' की एक रिपोर्ट के अनुसार यहां मौजूद लोग वायरस को हथियार बनाकर देश भर में तबाही करने की सोच रहे थे। इसी वजह से लोगों को मरकज़ में छिपाया गया और जब पुलिस ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की तो वे हमलावर हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने दावा किया कि जांच एजेंसियों को शख है कि कोरोना को फैलाकर देश को आर्थिक रूप से कमजोर करने की साजिश रची जा रही थी।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 28 मार्च को ही इस बात की जानकारी सामने आने लगी थी कि यहां कोरोना संक्रमण फैल रहा है लेकिन इन्होंने ना तो स्वास्थ्य विभाग से कोई मदद मांगी और ना ही प्रशासन की मदद करने को राजी थे।

coronavirus,corona virus,covid,nizamuddin tablighi jamaat even in lockdown,nizamuddin tabligni,jamaat,coronavirus news in hindi,corona hindi news,coronavirus hindi news,corona virus hindi news,hindi news coronavirus,covid 19 hindi news,hindi news covid 19,covid 19 cases in hindi,coronavirus cases in hindi,hindi news,news in hindi

6,000 से ज्यादा लोगों की पहचान

बता दें कि कोविड-19 के सबसे बड़े हॉटस्पॉट बनकर उभरे दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में तबलीगी जमात के आयोजन में शिरकत करने वाले 6,000 से ज्यादा लोगों की पहचान की जा चुकी है। जमात में हिस्सा लेने वाले 5,000 से ज्यादा लोगों को पृथक तौर पर रखा गया है। इनमें से कुछ लोगों को राज्यों के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है। इसके साथ ही गुजरात, तमिलनाडु और तेलंगाना सहित अन्य जगहों पर 2,000 अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है। इस सूची में विदेशी भी शामिल हैं, जबकि राज्य के अधिकारियों ने ऐसे कुछ लोगों की पहचान की है जो दिल्ली से अपने अपने गृह नगर नहीं लौटे हैं। प्रशासन का कहना है कि मामलों में इतनी बढ़ोतरी तबलीगी जमात के कारण हुई है।

आइसोलेशन सेंटर में डॉक्‍टर्स पर थूकने लगे तबलीगी जमात के लोग

निजामुद्दीन से निकाले गए तबलीगी जमात के लोगों को एक क्‍वारंटीन सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उन्‍होंने डॉक्‍टर्स और अन्‍य कर्मचारियों के साथ दुर्व्‍यवहार किया और यहां तक कि उनके ऊपर थूका भी। ये लोग अपनी जांच और इलाज में डॉक्टरों का बिल्कुल भी सहयोग नहीं कर रहे हैं। ये लोग बुधवार को सुबह से ही अनियंत्रित थे और खाने पीने की अनुचित मांग कर रहे थे। उन्होंने क्वारंटाइन सेंटर के कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। इतना नहीं वहां काम करने वाले लोगों और डॉक्टर्स पर थूकना भी शुरू कर दिया। कोरोना वायरस को फैलने में थूक बड़ी भूमिका अदा करता है। वे हॉस्टल बिल्डिंग में जहां-तहां घूम रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर