न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑनलाइन गेम खेलने की दीवानगी ने चौथी क्लास के बच्चे को बना दिया क्रिमिनल, पढ़े पूरा मामला

ऑनलाइन गेम (Online game) की दीवानगी के चलते उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से एक बेटे द्वारा अपने पिता के बैंक अकाउंट से पैसे चुराने का मामला सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 07 Sep 2019 1:40:42

ऑनलाइन गेम खेलने की दीवानगी ने चौथी क्लास के बच्चे को बना दिया क्रिमिनल, पढ़े पूरा मामला

ऑनलाइन गेम (Online game) की दीवानगी के चलते उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से एक बेटे द्वारा अपने पिता के बैंक अकाउंट से पैसे चुराने का मामला सामने आया है। यहां चौथी कक्षा के छात्र (4th class student) ने ऑनलाइन गेम खेलने के लिए ठगी का सहारा लिया। टाइम्स ऑफ इंडिया पर छपी खबर के मुताबिक एक छात्र ने अपने पिता के मोबाइल में पेटीएम अकाउंट (Paytm account) खोलकर बैंक के खाते से हजारों रुपये निकाल लिए। पिता के सामने जब ट्रांजैक्शन की रिपोर्ट आई तो उन्होंने इसकी शिकायत साइबर सेल में की, जिसके बाद जांच शुरू हुई। बेटे की इस हरकत से अंजान पिता के साइबर सेल में शिकायत करने के बाद बेटे की करतूत सामने आई।

कम पैसे ट्रांसफर किए, जिसकी वजह से पिता को भनक नहीं लगी

दरअसल कक्षा 4 में पढ़ने वाला ये छात्र अकसर ऑनलाइन गेम खेलता रहता था। कई ऑनलाइन गेम डाउनलोड करने के लिए पैसे चाहिए होते हैं, जिसमें ऑनलाइन पेमेंट की मांग की जाती है। इसी तरह की पेमेंट करने के लिए बच्चे ने ये तरीका अपनाया। उसने दिसंबर 2018 में अपने पिता के मोबाइल में चुपचाप पेटीएम अकाउंट खोल लिया। इसके बाद उसने पेटीएम को पिता के बैंक अकाउंट से जोड़ दिया और उसके जरिए पेटीएम वॉलेट में कुछ पैसे ट्रांसफर कर दिए।

शुरुआत में बच्चे ने कम पैसे ट्रांसफर किए, जिसकी वजह से पिता को भनक नहीं लगी। इसके बाद बच्चे ने ऑनलाइन गेम के पेमेंट के लिए इस पेटीएम वॉलेट का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। इसके बाद पेटीएम वॉलेट में पैसे खत्म होने पर वह फिर से पिता के बैंक अकाउंट से इसमें पैसे ट्रांसफर कर लेता। इसी तरह उसने पिछले 1 साल में उसने अपने पिता को करीब 35 हजार रुपये का चूना लगाया। मामला सामने आने के बाद बच्चे को समझा-बुझाकर कर पुलिस ने बच्चे और पिता को घर भेज दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत