न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज पैरोल पर बाहर आ सकते हैं लालू, परिजनों और समर्थकों को उम्मीद

बेटे तेजप्रताप की शादी में शामिल होने के लिए जेल प्रशासन लालू के पैरोल पर आज फैसला ले सकता है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 May 2018 9:35:03

आज पैरोल पर बाहर आ सकते हैं लालू, परिजनों और समर्थकों को उम्मीद

चारा घोटाले के मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव को पैरोल मिलने की अटकलों पर विराम लगाते हुए झारखंड के कारागार महानिरीक्षक (आईजी) हर्ष मंगला ने बुधवार को कहा कि राजद प्रमुख की पैरोल अर्जी पर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। वही अब खबरें आ रही है कि बेटे तेजप्रताप की शादी में शामिल होने के लिए जेल प्रशासन लालू के पैरोल पर आज फैसला ले सकता है। पैरोल देने से पहले लालू को रिम्स से बिरसा मुंडा जेल शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद वह जेल से ही पटना के लिए रवाना होंगे। लालू के परिजन और उनके समर्थक फ्लाइट से पटना ले आने की तैयारी कर रहे है।

दरअसल, पटना और रांची में ऐसी खबरें थीं बेटे की शादी समारोह में शामिल होने के लिए लालू यादव पटना के लिए बुधवार शाम को रवाना हो रहे हैं। लेकिन कारागार महानिरीक्षक के बयान ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। हर्ष मंगला ने रांची में पीटीआई को बताया कि लालू को पैरोल देने का मसला अभी ‘विचाराधीन’ है। पैरोल को लेकर राजद प्रमुख के आवेदन पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं किया गया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि बृहस्पतिवार को इस पर फैसला ले लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामले पर निर्णय लेने से पहले जेल प्राधिकरण, रिम्स एवं अन्य सरकारी एजेंसियों की विस्तृत रिपोर्ट की जरूरत होती है।

बुधवार को कैंसिल कराई गई थी टिकट

- लालू प्रसाद को बुधवार को ही पैरोल मिलने की उम्मीद थी, लेकिन इसपर कोई फैसला नहीं लिया जा सका।

- परिवार की तरफ से लालू के पटना जाने के लिए तीन टिकट बुक कराई गई थी। जेल प्रशासन के पास मामला अटका होने की वजह से तीनों टिकट कैंसिल करानी पड़ी।

लालू प्रसाद यादव का स्वास्थ्य स्थिर

- बुधवार को जारी मेडिकल रिपोर्ट में लालू प्रसाद यादव की पल्स रेट और बीपी को सामान्य बताया गया।

- रिम्स निदेशक आरके श्रीवास्तव ने जानकारी दी थी कि लालू का ब्लड शुगर कम होकर 112 पर आ गया है।

- लालू प्रसाद के पेरोल को लेकर निदेशक ने बताया कि मंगलवार को बिरसा मुंडा जेल प्रशासन की तरफ से पत्र आया था। उसका जवाब आरजेडी सुप्रीमो का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने दिया था। डॉक्टरों ने कुछ हिदायत के साथ लालू प्रसाद की यात्रा को मंजूरी दी है।

शुरू हुई तेजप्रताप की शादी की रस्म

- लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप और ऐश्वर्या की शादी की रस्में शुरू हो गई है।

- बुधवार को मेहंदी का कार्यक्रम हुआ। संगीत और मेहंदी के कार्यक्रम में दोनों पक्ष की ओर से विशेष तैयारी की गई थी। जहां एक और तेजप्रताप दूल्हे के लिए बने मंच पर अपने साथियों और परिवार के लोगों से संग बैठे थे, वहीं ऐश्वर्या भी दुल्हन के लिए सजाए गए खास मंच पर अपनी सखियों और बहनों संग मेहंदी लगवा रही थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
बच्चों में क्यों तेजी से बढ़ रहे सफेद दाग के मामले? किन हिस्सों पर सबसे पहले दिखते हैं शुरुआती संकेत, जानें डॉक्टर की राय
बच्चों में क्यों तेजी से बढ़ रहे सफेद दाग के मामले? किन हिस्सों पर सबसे पहले दिखते हैं शुरुआती संकेत, जानें डॉक्टर की राय
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
पहली बार विधायक से नेता विपक्ष तक पहुंचे रितब्रता, ममता बनर्जी के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ 60 विधायकों का खेमा?
पहली बार विधायक से नेता विपक्ष तक पहुंचे रितब्रता, ममता बनर्जी के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ 60 विधायकों का खेमा?
दिल्ली अग्निकांड के बाद सख्त हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, विभागों को दिए व्यापक सुरक्षा जांच के निर्देश
दिल्ली अग्निकांड के बाद सख्त हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, विभागों को दिए व्यापक सुरक्षा जांच के निर्देश
'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को
'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को
सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने के क्या फायदे हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने के क्या फायदे हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
पाकिस्तान, चीन और नेपाल में सस्ता हुआ पेट्रोल, भारत में कीमतें जस की तस; कब घटेंगे दाम?
पाकिस्तान, चीन और नेपाल में सस्ता हुआ पेट्रोल, भारत में कीमतें जस की तस; कब घटेंगे दाम?
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
5 जुलाई को शादी की चर्चा के बीच सुर्खियों में गौरी स्प्रैट, जानिए उम्र, करियर और आमिर से उनका रिश्ता
5 जुलाई को शादी की चर्चा के बीच सुर्खियों में गौरी स्प्रैट, जानिए उम्र, करियर और आमिर से उनका रिश्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह
टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह