न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार / कोरोना ने रखे राजभवन में कदम, एक साथ 20 कर्मचारी संक्रमित

बिहार में उस समय हडकंप मच गया जब पटना स्थित राजभवन की सुरक्षा समेत अन्य विभागों से जुड़े 20 लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Jul 2020 12:51:39

बिहार / कोरोना ने रखे राजभवन में कदम, एक साथ 20 कर्मचारी संक्रमित

बिहार में उस समय हडकंप मच गया जब पटना स्थित राजभवन की सुरक्षा समेत अन्य विभागों से जुड़े 20 लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। बता दे, इससे पहले बिहार में मंगलवार को कोरोना वायरस ने बीजेपी मुख्यालय में भी दस्तक दी थी, जहां एक साथ 75 कार्यकर्ता और पदाधिकारी पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उनकी पत्नी मंजू चौधरी और मां की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सभी होम क्वारैंटाइन में हैं। संजय जायसवाल पार्टी ऑफिस में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए थे।

मंत्री से लेकर आईएएस तक चपेट में

बिहार में कोरोना के मरीजों की संख्या 18853 हो गई है। मंगलवार को 1432 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 13019 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। कोरोना से 164 मरीजों की जान गई है। इस बीमारी ने कई वीआईपी लोगों को भी अपनी चपेट में लिया है जिसमें सांसद से लेकर मंत्री-विधायक और आईएएस, आईपीएस अधिकारी तक शामिल हैं। मंगलवार को ही इस बीमारी से जहां एक अंडर सेक्रेटरी लेवल के अधिकारी की मौत हो गई थी तो वहीं राज्य के सीनियर आईएएस अधिकारी आमिर सुबहानी भी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना से बीमार होने वाले कई लोगों ने जिंदगी की जंग जीती है।

इन नेताओं को हुआ कोरोना का संक्रमण

- शैलेश कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री
- सत्य नारायण सिंह, डेहरी के भाजपा विधायक
- दिनेश सिंह, जदयू के विधान पार्षद
- अरविंद कुमार सिंह, भाजपा प्रवक्ता
- अवधेश नारायण सिंह, बिहार विधानपरिषद के कार्यकारी सभापति
- रघुवंश प्रसाद सिंह, राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री
- गुलाम गौस, जदयू एमएलसी
- आनंद शंकर, कांग्रेस विधायक, औरंगाबाद
- विनोद सिंह, भाजपा विधायक व राज्य सरकार में मंत्री
- जीवेश कुमार, भाजपा विधायक, जाले, दरभंगा
- शहनवाज आलम, राजद विधायक, जोकीहाट, अररिया
- मीना देवी, पूर्व सांसद

फिर से हो रहा है लॉकडाउन

खास बात यह है कि इस बीमारी का सबसे अधिक कहर राजधानी पटना में देखने को मिल रहा है जहां मरीजों की संख्या 2000 के पार चली गई है। राज्य में कोरोना विस्फोट के मद्देनजर ही नीतीश सरकार ने फिर से लॉकडाउन करने का फैसला लिया है जो कल यानी 16 जुलाई से 31 जुलाई तक के लिए होगी।

एनसीडीसी की टीम करेगी दौरा

बिहार में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण से केंद्र सरकार की चिंता बढ़ गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर एनसीडीसी की टीम बिहार का दौरा करेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) की टीम जल्द बिहार का दौरा करेगी। उन्होंने कहा स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी लगातार बिहार के संपर्क में है। हाल ही के दिनों में दिशानिर्देशों को लेकर लापरवाही बरतने की वजह से बिहार में कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। यह चिंता का विषय है। अश्विनी चौबे ने कहा कि एक बार फिर बिहार में लॉकडाउन लगा है। इसे सभी गंभीरता से लें। किसी भी सूरत में लापरवाही नहीं बरतनी है। सतर्क एवं संयम के साथ दिशा निर्देशों का पालन करना है। केंद्र ने चिकित्सा एवं चिकित्सक कर्मियों से अनुरोध किया कि कोई भी मरीज बिना इलाज के वापस ना लौटे इसका विशेष रूप से ख्याल रखा जाए। कोरोना व मरीजों से डरने की जरूरत नहीं है। इससे पहले चौबे ने प्लाज्मा डोनर दीपक कुमार, चिकित्सक और स्वयंसेवी संगठनों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?