न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चंपारण रैली में राहुल गांधी ने PM मोदी की तुलना रावण से की, कहा- इस बार दशहरे पर पंजाब में मोदी, अंबानी, अडाणी के पुतले जले

इस बीच बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना रावण से की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 28 Oct 2020 2:47:59

चंपारण रैली में राहुल गांधी ने PM मोदी की तुलना रावण से की, कहा- इस बार दशहरे पर पंजाब में मोदी, अंबानी, अडाणी के पुतले जले

बिहार में विधानसभा चुनाव 2020 के पहले चरण के मतदान के तहत आज 71 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। दोपहर 1 बजे तक 33% वोटिंग हो चुकी है। इन 71 सीटों पर 2015 में 55.11% और 2010 में 50.67% वोटिंग हुई थी। लखीसराय के बालगुदर और भोजपुर के तरारी में 3 हजार से ज्यादा लोगों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। यहां के वोटर अपने इलाके में सड़क और स्कूल नहीं बनने से नाराज हैं।

वहीं, इस बीच बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना रावण से की है। राहुल गांधी ने पश्चिमी चंपारण में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी देश के पीएम हैं, लेकिन यह बेहद दुख की बात है कि उनका पुतला जलाया जा रहा है। कारण यह है कि जो नीतीश ने बिहार के साथ 2006 में किया, वह मोदी पंजाब, हरियाणा और पूरे देश के साथ आज कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा पीएम मोदी ने 2014 में वादा किया था कि वह बिहार की चीनी मिलों को चालू कराएंगे और जब अगली बार आएंगे तो यहां की मिल में बनी चीनी को चाय में मिलाकर पिएंगे। मैं पूछता हूं पीएम आपके साथ चाय पीये क्या?

राहुल ने आगे कहा कि आमतौर से दशहरे में रावण, कुंभकरण ओर मेघनाद के पुतले जलाए जाते हैं, लेकिन इस बार पंजाब में दशहरा पर पहली बार नरेंद्र मोदी, अंबानी जी और अडानी जी के पुतले जलाए गए। ऐसा पूरे पंजाब में देखने को मिला। कारण क्या है, आज भारत का किसान नरेंद्र मोदी जी का पुतला क्यों जला रहा है। ये दुख की बात है कि देश का किसान दशहरे पर देश के प्रधानमंत्री का पुतला जला रहे हैं। साल 2006 में जो गलती नीतीश कुमार ने की उसी गलती को पीएम मोदी ने देश भर में लागू कर दिया है। शहर का सहारा गांव होता है, गांव का सहारा किसान होता और किसान का सहारा खेत होता है। इसलिए किसान के बिना शहर नहीं चल सकता है। ये भारत की सच्चाई है। लेकिन नरेंद्र मोदी जो कानून लेकर आए हैं वह भारत के किसानों पर आक्रमण है। बिहार में 2006 में मंडी के सिस्टम और एमएसपी के सिस्टम को खत्म किया गया था। नए सिस्टम में गन्ना किसान चाहे कुछ भी कर ले उसे सही दाम नहीं मिलेगा।

यही वजह है कि बिहार के किसानों को अपना प्रदेश से बाहर जाना पड़ रहा है। जब महात्मा गांधी दुनिया की सुपर पावर से लड़ने जा रहे थे तो वह चंपारण आए, वह बिहार आए। वो जानते थे कि असल भारत यहीं है।

राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के युवाओं को बताया जाता है कि सपने देखो, रोजगार देखो, लेकिन रोजगार बिहार में नहीं मिलेगा, यह बंगलोर और हरियाणा में मिलेगा। ये मत सोचिए कि बिहार के किसान और युवा में कोई कमी है, असल कमी नीतीश कुमार और पीएम मोदी में है। वे सच नहीं बताते हैं, वे केवल झूठ बोलते हैं।

राहुल गांधी ने इस दौरान कोरोना के चलते लगाए गए लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को हुई तक्लीफों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी ने हर साल दो करोड़ युवाओं को रोज़गार देने का वादा किया था, लेकिन मोदी जी ने आपको नौकरी से निकलवाकर भगाया। आप जैसे लाखों बिहारियों को भगाया, मजदूर हज़ारों किलोमीटर वापस चलके वापस आए। पीने का पानी नहीं था, भोजन नहीं था, ट्रेन नहीं मिली, बस भी नहीं मिली, मोदी जी ने सबको पैदल भगाया।

इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'मैंने मजदूरों से बात की, सभी ने कहा कि प्रधानमंत्री को लॉकडाउन करना था करते, लेकिन हमें 2-3 दिन क्यों नहीं दिए... हम बस-ट्रेन से घर आ जाते। मजदूरों ने मुझसे पूछा कि लॉकडाउन बिना वार्निंग के झटके से क्यों किया? लॉकडाउन और नोटबंदी का जवाब एक ही है। इसका लक्ष्य एक ही था, जो छोटे किसान हैं, छोटे कारोबारी हैं उनके धंधे को नष्ट करना। नोटबंदी के दौरान आम लोगों की जेब से पैसे निकले। ये पैसे देश के अंबानी अडाणी जैसे लोगों के लोन माफ किए गए। गरीब के पैसे सीधे अमीरों की जेब में चले गए। लॉकडाउन के दौरान भी अमीरों के कर्जे माफ किए।

दोपहर 1 बजे तक किस जिले में कितनी वोटिंग

भागलपुर - 34.34%
बांका -33.14%
मुंगेर -31.84%
लखीसराय -40.16%
शेखपुरा - 29.49%
पटना -34.74%
भोजपुर - 32.15%
बक्सर -30.38%
कैमूर -34.76%
रोहतास -30.26%
अरवल -30.55%
जहानाबाद -32.32%
औरंगाबाद -33.32%
गया -32.90%
नवादा -38.08%
जमुई -31.37%

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया