न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संशय हुआ खत्म, अविश्वास प्रस्ताव में मोदी सरकार का साथ देगी शिवसेना, अंतिम फैसला शाम को लेंगे उद्धव

शिवसेना ने कहा है कि वह अविश्वास प्रस्ताव पर मोदी सरकार का साथ देगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 19 Jul 2018 4:23:55

संशय हुआ खत्म, अविश्वास प्रस्ताव में मोदी सरकार का साथ देगी शिवसेना, अंतिम फैसला शाम को लेंगे उद्धव

संसद के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। संसद की कार्यवाही से ज्यादा अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सता और विपक्ष में गहमा-गहमी है। विश्वास मत हासिल करने को लेकर मोदी सरकार आश्वस्त है तो विपक्ष सरकार को पटखनी देने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहा है। अमित शाह संसद भवन में कल के अविश्वास प्रस्ताव पर लेकर रणनीति बना रहे है। संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार, बीजेपी महासचिव भूपेन्द्र यादव, चीफ व्हिप अनुराग ठाकुर भी इस बैठक में मौजूद हैं। इस बैठक में एआईएडीएमके के सांसद पी। वेणुगोपाल भी बैठक में मौजूद है। वही अबतक अपने पत्ते खोलने को तैयार नहीं दिख रही शिवसेना ने भी अब अपना रुख साफ कर दिया है। शिवसेना ने कहा है कि वह अविश्वास प्रस्ताव पर मोदी सरकार का साथ देगी। शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे के एक नजदीकी सूत्र ने इसकी जानकारी दी है। शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है।

सूत्र ने बताया, 'हम बीजेपी का समर्थन करेंगे। शाम तक इस संबंध में औपचारिक घोषणा हो जाएगी।' 2003 के बाद पहली बार केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है। इस बीच शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा है कि पार्टी अपने स्टैंड का खुलासा सदन के फ्लोर पर ही करेगी। राउत की मानें तो फैसला लिया जा चुका है लेकिन इसके बारे में कल सदन में ही बताया जाएगा। हालांकि सूत्र ने साफ कर दिया है कि शिवसेना बीजेपी के संग ही जाएगी। उधर, अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से एक दिन पहले खेमेबंदी शुरू हो गई है। वहीं केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का कहना है कि मोदी सरकार के पास बहुमत है। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर शुक्रवार को होने वाले मत विभाजन में आसानी से जीत मिलेगी। हमारे पास 314 सांसदों का समर्थन है। उन्होंने सोनिया गांधी के विपक्ष के पास बहुमत वाले बयान पर कहा कि सोनिया जी का गणित कमजोर है। वे पहले की तरह हिसाब लगा रही हैं। इस बार भी उनका गणित गलत साबित होगा। मोदी सरकार के पास संसद के अंदर और बाहर बहुमत है।

बता दे, शुक्रवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर पहले चर्चा होगी और शाम 6 बजे वोटिंग कराई जाएगी। वहीं आज पूरे दिन संसद के अंदर से लेकर बाहर तक सियासी सरगर्मियां तेज रहेगी।

आपको बता दें कि बुधवार को लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने टीडीपी के अविश्वास प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी थी। आंध्र प्रदेश के सीएम और टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने अन्य दलों से भी इसपर समर्थन मांगा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत