न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकसभा में शुक्रवार को विपक्ष की हार अगले साल होने वाले चुनाव परिणामों की एक मात्र झलक : अमित शाह

लोकसभा में शुक्रवार को विपक्ष की हार अगले साल होने वाले चुनाव परिणामों की मात्र एक झलक है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 21 Jul 2018 8:04:26

लोकसभा में शुक्रवार को विपक्ष की हार अगले साल होने वाले चुनाव परिणामों की एक मात्र झलक : अमित शाह

अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान में विपक्ष की हार के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपने ट्वीट में कहा कि लोकसभा में शुक्रवार को विपक्ष की हार अगले साल होने वाले चुनाव परिणामों की मात्र एक झलक है। देश का मोदी सरकार में ही नहीं बल्कि उसके ‘सबका साथ सबका विश्वास’ मंत्र में भी पूरा यकीन है। बता दे, लोकसभा में शुक्रवार को कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों की ओर से पेश किया गया अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा। कुल 451 सदस्यों की उपस्थिति में हुए मतविभाजन में विपक्ष के इस प्रस्ताव के समर्थन में महज 126 तो विरोध में 325 वोट पड़े। इस दौरान भाजपा ने शिवसेना की इस प्रस्ताव से बनाई गई दूरी की भरपाई 37 सदस्यों वाली अन्नाद्रमुक का समर्थन हासिल कर पूरी कर ली। जबकि चर्चा शुरू होन से पहले बीजेडी ने वाकआउट कर भाजपा की राह आसान करने के साथ ही कांग्रेस को करारा झटका दिया।

अमित शाह ने ये भी कहा कि मोदी सरकार की ये जीत लोकतंत्र की जीत है और वंशवादी राजनीति की हार है। वंशवादी राजनीति, नस्लवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने वाली कांग्रेस की पिछड़े समुदाय से संबंधित प्रधानमंत्री के प्रति घृणा में एक बार फिर सबसे सामने उजागर हो गई।

उन्होंने कहा, बहुमत और लक्ष्य के अभाव के बावजूद, कांग्रस पार्टी ने न केवल देश के पूरे विश्वास वाली सरकार के खिलाफ उद्देश्यहीन अविश्वास प्रस्ताव लाकर अपने राजनीतिक भ्रष्टाचार को उजागर कर दिया बल्कि लोकतंत्र को कुचलने के अपने लंबे इतिहास को भी दोहरा दिया।

प्रधानमंत्री घमंडी हैं। वे सत्ता का अहंकार दिखा रहे हैं : चंद्रबाबू नायडू

अपनी तेलगू देशम पार्टी की तरफ से लोकसभा में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में हार के बाद शुक्रवार रात को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सत्ता के अहंकार का आरोप लगाया। नायडू ने कहा, आंध्र प्रदेश की 5 करोड़ जनता को आशा थी कि केंद्र सरकार को पछतावा होगा और वे अपनी गलती को सुधारेंगे।

लेकिन आशाएं ध्वस्त हो गईं। प्रधानमंत्री घमंडी हैं। वे सत्ता का अहंकार दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा, वे हमारे राज्य की हंसी उड़ाने वाले अंदाज में बोल रहे थे और घटिया बातों में व्यस्त थे। मैं शनिवार को दिल्ली आकर विभिन्न दलों के नेताओं से मिलूंगा। हमारी लड़ाई केंद्र के साथ जारी रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल