न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अविश्वास प्रस्ताव : मैं भाजपा और आरएसएस का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे हिंदू होने और शिवजी का मतलब समझाया : राहुल

लोकसभा में नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बहस चल रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 20 Jul 2018 2:45:12

अविश्वास प्रस्ताव : मैं भाजपा और आरएसएस का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे हिंदू होने और शिवजी का मतलब समझाया : राहुल

लोकसभा में नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बहस चल रही है। एनडीए में भाजपा के बाद सबसे बड़े सहयोगी दल शिवसेना (18 सांसद) ने यू-टर्न ले लिया। एक दिन पहले अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी करने के बाद शिवसेना ने शुक्रवार को कहा कि वह वोटिंग में हिस्सा ही नहीं लेगी। उधर, 19 सांसदों वाले बीजू जनता दल ने भी कहा कि यूपीए और एनडीए की सरकारों ने कुछ नहीं किया, इसलिए हम वॉकआउट करते हैं। इन दोनों दलों के वोटिंग में हिस्सा नहीं लेने पर लोकसभा में सदस्यों की संख्या 497 रहेगी। बहुमत के लिए 249 वोट जरूरी होंगे। अकेले भाजपा के पास 274 सांसद हैं।

लोकसभा में अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर बहस के LIVE UPDATES

- आप लोगों के अंदर मेरे लिए नफरत है, आप मुझे पप्पू और बहुत गालियां देकर बुला सकते हैं लेकिन मेरे अंदर आपके लिए नफरत नहीं है। इसके बाद राहुल पीएम से जाकर गले मिले।

- राहुल ने कहा, मैं भाजपा और आरएसएस का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे हिंदू होने और शिवजी का मतलब समझाया। राहुल ने पीएम से कहा कि मैं आपके लिए पप्पू हो सकता हूं। यह कहने के बाद वह पीएम मोदी से गले मिले।

- राहुल ने पीएम मोदी और अमित शाह पर हमला करते हुए कहा कि वह अलग तरह के नेता हैं और सत्ता को छोड़ना नहीं चाहते। पीएम देश की जनता की आवाज को दबाना चाहते हैं।

- राहुल ने कहा, हत्या के दोषियों पर हार डाले जा रहे हैं। कहीं ना कही हिंदुस्तान को दबाया, कुचला और मारा जा रहा है। पीएम का फर्ज बनता है कि वह देश को दिल की बात बताएं। भीड़ द्वारा जब किसी पर हमला होता है तो वह उस शख्स पर नहीं बल्कि अंबेडकर जी के संविधान और सदन पर हमला होता है।

- गांधी ने कहा, विदेशों में राय बन रही है कि भारत महिलाओं की रक्षा नहीं कर पा रहा है। गैंगरेप की घटनाएं हो रही हैं। लोग मारे, कुचले जा रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री के मुंह से एक शब्द नहीं निकलता है।

- 10 मिनट के स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हो गई है। राहुल गांधी ने फिर से अपना भाषण शुरू कर दिया है।
- हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही 1.45 तक स्‍थगित
- स्पीकर सुमित्रा महाजन ने राहुल गांधी को टोका। उन्होंने कहा कि सदन में सभी अपनी भाषा पर नियंत्रण रखे। चाहे किसान के लिए या चाहे पीएम के लिए बोलें, शब्दों का चयन सही रखें।
- राहुल गांधी ने कहा कि पीएम नर्वस हैं इसलिए वह मेरी आंखों में आखें डालकर बात नहीं कर रहे हैं और मुस्कुरा रहे हैं। देश समझ गया है कि मोदी चौकीदार नहीं बल्कि भ्रष्टाचार के भागीदार हैं।

- राहुल गांधी ने कहा, राफेल डील को लेकर रक्षामंत्री ने कहा था कि उनका फ्रांस की सरकार के साथ गोपनीय समझौता किया। मैं निजी तौर पर फ्रांस के राष्ट्रपति से मिला और उनसे पूछा कि क्या इस तरह का कोई समझौता है। उन्होंने साफतौर पर कहा कि ऐसा कोई समझौता नहीं हुआ है।

- जहां जाते हैं वहां रोजगार की बात करते हैं। कभी कहते हैं पकौड़े बनाओ, कभी दुकान खोलो। रोजगार छोटे और मध्यम वर्गीय विजनेसमैन लाएंगे। पीएम ने नोटबंदी किया। शायद समझ नहीं थी कि किसान, मजदूर, गरीब अपना धंधा कैश में चलाते हैं। चीन 50,000 युवाओं को 24 घंटे में रोजगार देता है। आप लोग (सरकार) 24 घंटे में 400 युवाओं को रोजगार देते हो।

- राहुल गांधी ने कहा, हर बैंक में 15 लाख जुमला स्ट्राइक नंबर 1 है और पीएम के शब्द का मतलब होना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि 2 करोड़ रोजगार जुमला स्ट्राइक नंबर 2 है।

- TDP 21वीं सदी के राजनैतिक हथियार 'जुमला स्ट्राइक' का शिकार हुई है : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

- चीन 24 घंटे में 50,000 युवाओं का रोज़गार देता है, आप (सरकार) लोग 24 घंटे में 400 युवाओं को रोज़गार देते हो : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल