न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मॉनसून सत्र LIVE : शिवसेना का रुख साफ नहीं, वहीं भाजपा से नाराज रहने वाले बिहारी बाबू अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ वोट करेंगे

संसद के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। संसद की कार्यवाही से ज्यादा अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सता और विपक्ष में गहमा-गहमी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 19 Jul 2018 12:35:01

मॉनसून सत्र LIVE : शिवसेना का रुख साफ नहीं, वहीं भाजपा से नाराज रहने वाले बिहारी बाबू अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ वोट करेंगे

संसद के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। संसद की कार्यवाही से ज्यादा अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सता और विपक्ष में गहमा-गहमी है। विश्वास मत हासिल करने को लेकर मोदी सरकार आश्वस्त है तो विपक्ष सरकार को पटखनी देने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहा है। गुरुवार को संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस सहित कई पार्टियों के सांसद संसद परिसर में किसानों के अधिकारों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का कहना है कि मोदी सरकार के पास बहुमत है। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर शुक्रवार को होने वाले मत विभाजन में आसानी से जीत मिलेगी। हमारे पास 314 सांसदों का समर्थन है। उन्होंने सोनिया गांधी के विपक्ष के पास बहुमत वाले बयान पर कहा कि सोनिया जी का गणित कमजोर है। वे पहले की तरह हिसाब लगा रही हैं। इस बार भी उनका गणित गलत साबित होगा। मोदी सरकार के पास संसद के अंदर और बाहर बहुमत है।

बता दे, शुक्रवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर पहले चर्चा होगी और शाम 6 बजे वोटिंग कराई जाएगी। वहीं आज पूरे दिन संसद के अंदर से लेकर बाहर तक सियासी सरगर्मियां तेज रहेगी।

- डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन का कहना है कि वह अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा, 'डीएमके टीडीपी द्वारा लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करेगी। हमने एआईडीएमके से अनुरोध किया है कि वह ससंद में इस प्रस्ताव का समर्थन करे।'

- वहीं शिवसेना के सांसद संजय राउत का कहना है कि विपक्ष की आवाज को एक बार सुनना चाहिए। उन्होंने कहा, 'गणतंत्र में विपक्ष की आवाज को पहले सुनना चाहिए चाहे फिर वह एक शख्स की ही क्यों ना हो। यहां तक कि हम (शिवसेना) उनसे जरूरत पड़ने पर बात करेगी। वोटिंग के दौरान जो भी उद्धव ठाकरे कहेंगे हम वहीं करेंगे। देश का माहौल ठीक नहीं है। कश्मीर का माहौल ठीक नहीं है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। देश की जनता का विश्वास सरकार पर नहीं रहा है। इसपर चर्चा होनी चाहिए।'

- वहीं भाजपा से ज्यादातर नाराज रहने वाले बिहारी बाबू यानी शत्रुघ्न सिन्हा अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ वोट कर सकते हैं। उनका कहना है कि इस मुश्किल घड़ी में वह पार्टी का साथ देंगे।

- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी के अध्यक्ष नारा चंद्रबाबू नायडू ने सभी सांसदों और राज्यों को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के लगातार सख्त रवैये की वजह से टीडीपी उसके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई है। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप हमारे सांसदों द्वारा लाए गए प्रस्ताव का समर्थन करें।

टीडीपी के संसदीय दल के नेता वाईएस चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू द्वारा लिखे गए पत्र को उन्हें सौंपा। इस पत्र में नाडयू ने सभी पार्टियों और सासंदों से टीडीपी के आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को समर्थन देने का अनुरोध किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल