न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अविश्वास प्रस्ताव: राहुल गांधी के भाषण पर कांग्रेस बोली- 'खोखली मोदी सरकार में भूकंप आ ही गया'

भाजपा सांसदों द्वारा राहुल गांधी के भाषण पर कसे गए तंज का अब कांग्रेस ने जवाब दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 20 Jul 2018 4:24:43

अविश्वास प्रस्ताव: राहुल गांधी के भाषण पर कांग्रेस बोली- 'खोखली मोदी सरकार में भूकंप आ ही गया'

अविश्वास प्रस्ताव को लेकर संसद में हल्ला मचा हुआ है। राहुल गांधी के भाषण से पहले ही भाजपा नेता उनका मजाक बना रहे थे। जहां केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने ट्वीट करके उनका मजाक बनाया है वहीं अब भाजपा सांसद और अभिनेता से राजनेता बने परेश रावल ने राहुल गांधी पर चुटकी ली है।

भाजपा सांसदों द्वारा राहुल गांधी के भाषण पर कसे गए तंज का अब कांग्रेस ने जवाब दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करके कहा कि "कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा जनता की पीड़ा उजागर करने व सरकार का कच्चा चिट्ठा खोलने पर खोखली मोदी सरकार में भूकंप आ ही गया"। उन्होंने लिखा कि मोदी जी व सेकड़ों सांसद मिलकर भी राहुल जी द्वारा उठाई जनता की आवाज को नहीं दबा सकते।

बिना गलती करे 15 मिनट बोलेंगे तो धरती जरूर हिलेगी

- अविश्वास प्रस्ताव पर परेश रावल ने कहा है कि अगर आज राहुल जी बिना पढ़े, बिना फंबल करे, बिना गलती करे 15 मिनट बोलेंगे तो धरती जरूर हिलेगी, हिलेगी भी क्या नाचेगी।

राहुल गांधी संसद में बोलेंगे तो भूकंप आएगा

- केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का मजाक उड़ाया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भूकंप के मजे लेने के लिए तैयार हो जाइए। उन्होंने अपने एक और ट्वीट में कहा कि राहुल गांधी संसद में बोलेंगे तो भूकंप आएगा। लेकिन भूकंप से उनका खुद का कैंप धराशायी होगा और कमल पहले से बड़ा खिलेगा। उन्होंने लिखा कि शुक्रवार के बाद विपक्ष के ताश के महल का एक-एक पत्ता बिखर जाएगा। कांग्रेस अपने अस्तित्व को बचाने के लिए फिर से देश को गुमराह करेगी हिंदू और हिंदुस्तान को बदनाम करेगी।

बता दें कि कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने कहा था कि नरेंद्र मोदी पार्लियामेंट में खड़े होने से डरते हैं। उन्होंने कहा था कि मुझे संसद में सिर्फ 15 मिनट भाषण देने का मौका मिल जाए तो प्रधानमंत्री सामने खड़े नहीं हो पाएंगे। उन्होंने कहा था कि लोगों के अच्छे दिन लाने का वादा करने वाली मोदी सरकार में केवल 15 बड़े उद्योगपतियों के अच्छे दिन आए हैं।

उन्होने कहा था कि प्रधानमंत्री पूरे देश का चक्कर काट रहे हैं लेकिन संसद में बोलने से डरते हैं। उनके इसी बयान को लेकर अब भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने उनपर निशाना साधा है। बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार करीब साढ़े चार साल के कार्यकाल में आज पहली बार विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव का सामना कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल