न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पानीपत / युवक का आरोप - 786 लिखा टैटू देख काट दिया मेरा हाथ

हरियाणा के पानीपत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक का हाथ इसलिए काट दिया क्योंकि उसने अपने हाथों पर 786 लिखा हुआ टैटू गुदवा रखा था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Sep 2020 2:11:42

पानीपत / युवक का आरोप - 786 लिखा टैटू देख काट दिया मेरा हाथ

हरियाणा के पानीपत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक का हाथ इसलिए काट दिया क्योंकि उसने अपने हाथों पर 786 लिखा हुआ टैटू गुदवा रखा था। बता दें कि इस्लाम धर्म को मानने वाले कई लोग 786 को शुभ अंक मानते हैं। इसका मतलब होता है बिस्मिल्लाह उर रहमान ए रहीम। हालांकि स्थानीय पुलिस ने इस घटना के पीछे सांप्रदायिक हिंसा के एंगल को खारिज किया है। पुलिस का कहना है कि इखलाक़ नाम के इस शख्स पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था। इसी दौरान फरार होने के चक्कर में उसका हाथ कट गया।

पहले पार्क में पीटा

इकराम का कहना है कि उनके भाई का दायां हाथ 23 अगस्त को काट दिया गया। उन्होंने पूरी घटना को विस्तार से बताते हुए कहा, 'हमारा घर सहारनपुर से 33 किलोमीटर दूर नानौट में है। मेरा भाई काम की तलाश में पानीपत जा रहा था। किशनपुर के पास पहुंचते ही अंधेरा हो गया। रहने के लिए उसके पास कोई जगह नहीं थी। इसलिए उसने वहां के एक पार्क में रात बिताने का फैसला किया। दो लोगों ने नाम जानने के बाद उसे पार्क में सोने नहीं दिया। इन दोंनों ने मेरे भाई की पिटाई कर दी।'

हाथ काट कर फेंक दिया

इकराम ने अपने बात को जारी रखते हुए आगे बताया कि उसका भाई पार्क में मार खाने के बाद बेहोश हो गया। बाद में पानी की तलाश में वो पास के एक घर में गया। संयोग से उस घर में वो दो लोग ही रहते थे, जिन्होंने थोड़ी देर पहले पार्क में उसकी पिटाई की थी।

इकराम ने कहा, 'वे उसे घर के अंदर खींच ले गए और उसे बुरी तरह पीटा। घर में कुल 6 लोग थे, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल थीं। उसे लाठियों से पीटा गया और उन्होंने उसके सिर पर पत्थर से हमला किया। उसके सिर से खून बहने लगा, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था। वहां मौजूद लोगों ने मेरे भाई के हाथ पर 786 का टैटू देखा और हाथों को काटने के लिए कह दिया। फिर हाथ काट कर इन सबने मेरे भाई को पास में ही किशनपुरा रेलवे फाटक के पास उसके फेंक दिया। इन्हें लगा की वो मर गया है। बाद में सुबह जब होश आया तो परिवार वाले और कुछ लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया।'

पुलिस का क्या कहना है

पुलिस का दावा है कि उसके भाई की हाथ ट्रेन में कट गई थी। हालांकि इकराम ने इसे गलत बताते हुए कहा, 'मैं अपने भाई के लिए न्याय चाहता हूं। पुलिस राज्य सरकार के दबाव में मामले की ठीक से जांच नहीं कर रही है। पुलिस कह रही है कि मेरे भाई का हाथ ट्रेन से कट गया था। वे इसे दुर्घटना का मामला बनाने के लिए वास्तविक तथ्य छिपा रहे हैं।'

यौन उत्पीड़न का आरोप

हालांकि इखलाक के परिवार ने जिस व्यक्ति पर हमले का आरोप लगाया है, उसने आरोप से इनकार किया है। उन्होंने उस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा, 'हमारा 7 साल का भतीजा गायब हो गया था। हम उसे खोज रहे थे और लगभग आधा किलोमीटर चलने के बाद हम ये देखकर हैरान रह गए कि इखलाक मेरे भतीजे का यौन उत्पीड़न कर रहा था। इसके बाद हमने उसे मारा, लेकिन इसी दौरान वो फरार हो गया। हमें भी चोट आई है। मेरे दांत भी टूट गए।'

हो रही है मामले की जांच

इस मामले के सामने आने के बाद जांच कर रहे इंस्पेक्टर अंकित नांदल कहते हैं, 'प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि वो शख्स नाबालिग लड़के के साथ यौन उत्पीड़न में शामिल था। बच्चे भगवान के रूप में होते हैं और वो झूठ नहीं बोलते हैं। हम सभी संभावित एंगल की जांच कर रहे हैं और जो भी दोषी पाया जाएगा, कार्रवाई होगी।'

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत