न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जाने पाकिस्तान ने पहले कब किया था 'गजनवी' का परीक्षण, कैसे मिला इस बैलेस्टिक मिसाइल को ये नाम

पाकिस्तान के नेशनल डेवलपमेंट कॉम्पलैक्स ने इस मिसाइल को डिजाइन और डेवलप किया है। इसका पहला वर्जन 2004 से ही पाकिस्तानी सेना के पास है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Aug 2019 1:56:35

जाने पाकिस्तान ने पहले कब किया था 'गजनवी' का परीक्षण, कैसे मिला इस बैलेस्टिक मिसाइल को ये नाम

पाकिस्तान ने आज यानि गुरुवार को अपने बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इस मिसाइल की रेंज 300 किलोमीटर बताई जा रही है। यह मिसाइल 700 किलोग्राम विस्फोटक ले जाने में सक्षम है। इस मिसाइल का इस्तेमाल हवाई नहीं, बल्कि सतह से सतह के लिए होगा। इस परीक्षण के लिए पाकिस्तान ने अपना कराची एयरस्पेस तीन दिन के लिए बंद कर दिया था। पाकिस्तान के नागर विमानन प्राधिकरण ने 28 अगस्त को चार दिन (28 से 31 अगस्त) के लिए तीन वायु मार्ग बंद करने की घोषणा कर दी थी। मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने देश को बधाई भी दी है। इसके साथ ही पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने भी बधाई दी है। इसे बनाने की शुरुआत 1987 में हुई थी। कई परीक्षण से गुजरने के बाद 2007 में इसे पाकिस्तानी सेना में शामिल किया गया। पाकिस्तान के नेशनल डेवलपमेंट कॉम्पलैक्स ने इस मिसाइल को डिजाइन और डेवलप किया है। इसका पहला वर्जन 2004 से ही पाकिस्तानी सेना के पास है।

पाकिस्तान ने कई बार किया गजनवी का परीक्षण

पाकिस्तान ने सबसे पहले 26 मई 2002 को अपने मिलिट्री बेस से इसका परीक्षण किया। पाकिस्तान ने इसके सफल रहने का दावा किया। इसके बाद 3 अक्टूबर 2003 को पाकिस्तान ने फिर से इस मिसाइल का परीक्षण किया। कहां से परीक्षण किया गया इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। लेकिन पाकिस्तान ने दावा किया कि बैलेस्टिक मिसाइल ने करीब 290 किलोमीटर दूर के अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेदने में कामयाब रही।

इसके बाद मार्च 2004 में इसे पाकिस्तानी सेना में शामिल कर लिया गया। इस बैलेस्टिक मिसाइल को खास तौर से भारत के लिए खतरा बताया जाता है।

पाकिस्तान ने कैसे हासिल की गजनवी की टेक्नोलॉजी

पाकिस्तान पहले चीन से एम-11 मिसाइल टेक्नोलॉजी हासिल करना चाहता था। पाकिस्तान की प्रधानमंत्री रहते हुए बेनजीर भुट्टो ने चीन की एम-11 मिसाइल की टेक्नोलॉजी हासिल करने के लिए खूब लॉबिइंग की, लेकिन अमेरिका के विरोध की वजह से उसे ये टेक्नोलॉजी हासिल नहीं हो पाई। जब पाकिस्तान चीन से एम-11 हासिल नहीं कर सका तो नब्बे के दशक में उसने गजनवी पर काम करना शुरू किया।

पाकिस्तान के गजनवी और अब्दाली मिसाइल की टेक्नोलॉजी चीन के एम-11 मिसाइल की टेक्नोलॉजी की तरह ही है। दरअसल चीन ने ही चोरी चुपके पाकिस्तान को बैलेस्टिक मिसाइल टेक्नोलॉजी दी। हालांकि पाकिस्तान दावा करता है कि उसने स्वदेशी तौर पर ये मिसाइल विकसित की है। 1995 में पाकिस्तान ने इसके इंजन को बनाने में कामयाबी हासिल की और उसका सफल परीक्षण किया।

8 दिसंबर 2004 को पाकिस्तान ने इसका तीसरा परीक्षण किया। इसके बाद दिसबंर 2006, फरवरी 2008 और मई 2010 में भी इसका परीक्षण किया। मई 2012 में पाकिस्तानी सेना की ट्रेनिंग एक्सरसाइज के दौरान इस मिसाइल का परीक्षण हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत